फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana, Kurukshetra, Ludhiana and Bengal won the league matches

Panchkula News: हरियाणा, कुरुक्षेत्र, लुधियाना और बंगाल ने लीग मैच जीते

Thu, 30 Oct 2025 02:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Haryana, Kurukshetra, Ludhiana and Bengal won the league matches
पंचकूला। सेक्टर-3 के ताऊ देवीलाल स्टेडियम और इंद्रजीत ट्राई सिटी क्रिकेट मैदान पर जारी 50वीं अखिल भारतीय अंडर-17 महाराजा अग्रसेन क्रिकेट ट्रॉफी में बुधवार को खेले गए रोमांचक मुकाबलों में हरियाणा, कुरुक्षेत्र, लुधियाना और बंगाल की टीमों ने लीग मैचों में जीत दर्ज की।
विज्ञापन




दिन के पहले मुकाबले में हरियाणा ने दिल्ली को 98 रनों से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की टीम ने 25 ओवर में 6 विकेट पर 257 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। इस मैच में शानदार प्रदर्शन करने पर अदवित सिंगला को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन




दूसरे मुकाबले में कुरुक्षेत्र जिला क्रिकेट अकादमी ने सनराइज क्रिकेट अकादमी जीरकपुर को 41 रनों से पराजित किया। कुरुक्षेत्र की टीम ने 25 ओवर में 4 विकेट पर 248 रन बनाए जबकि जीरकपुर की टीम 25 ओवर में 5 विकेट पर 207 रन ही बना सकी। माहिम मलिक को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। इस अवसर पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बीसीसीआई क्रिकेट सलाहकार समिति के अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान हरियाणा के पूर्व क्रिकेटर शरणजीत सिंह, वरिंदर चोपड़ा, अमरजीत कुमार, हरियाणा खेल कल्याण संघ के महासचिव अनिल आर्य और विनोद कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




एचके क्रिकेट अकादमी लुधियाना जीती
तीसरे मैच में एचके क्रिकेट अकादमी लुधियाना ने एसडब्ल्यूएस अकादमी पंचकूला को 6 विकेट से हराया। पंचकूला की टीम 25 ओवर में 117 रन ही बना सकी। लुधियाना ने 24 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए नितीश शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

बंगाल ने बिहार को 33 रन से हराया



दिन के चौथे मुकाबले में बंगाल ने बिहार को 33 रन से हराया। बंगाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 9 विकेट पर 189 रन बनाए। जवाब में बिहार की टीम 25 ओवर में 7 विकेट पर 156 रन ही बना सकी। बंगाल के सायन मंडल ने बेहतरीन ऑलराउंड खेल दिखाया और प्लेयर ऑफ द मैच घोषित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed