{"_id":"61707d0607c5b43b5f593a3b","slug":"haryana-health-department-won-by-one-run-in-thrilling-match-pkl-office-news-pkl4306610106","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा हेल्थ डिपार्टमेंट रोमांचक मुकाबले में एक रन से जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा हेल्थ डिपार्टमेंट रोमांचक मुकाबले में एक रन से जीता
विज्ञापन
पंचकूला। अतुल माहेश्वरी ट्रॉफी-2021 की एचएसडब्ल्यूसी अंतर विभागीय प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को तीन मैच खेले गए। इसमें हरियाणा हेल्थ डिपार्टमेंट, एचएसआईआईडीसी, इरीगेशन डिपार्टमेंट की टीम ने शानदार जीत हासिल की। पहले मैच में हरियाणा हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने एचवीपीएनएल की टीम को एक रन से हरा दिया। हरियाणा हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 141 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए एचवीपीएनएल की टीम 140 रन नौ विकेट में बना सकी।
पहले मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब अश्विनी कौशिक को दिया गया। वहीं दूसरे मैच में एकतरफा मुकाबले में एचएसआईआईडीसी ने 146 रन से जीत दर्ज की। एचएसआईआईडीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार 192 रन की पारी 20 ओवर में खेेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीएस (रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सोसाइटी हरियाणा ) 46 रन पर आल आउट हो गई। एचएसआईआईडीसी ने 146 रन से जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मैच में संजीत चाहर को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
अंतिम मैच इरीगेशन डिपार्टमेंट और सेक्रेट्रिएट चैलेंजर्स के बीच खेला गया। इसमें इरीगेशन डिपार्टमेंट की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। सेक्रेट्रिएट चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 144 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा कर रही इरीगेशन डिपोर्टमेंट की टीम ने शानदार 19.1 ओवर में 148 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। इसमें इरीगेशन डिपार्टमेंट की टीम की ओर से लक्ष्य का पीछा करते हुए संदीप श्योकंद ने 30, शुभम ने 22, मोहन शर्मा ने 27 रन की शानदार पारी खेली। इसमें मैन ऑफ द मैच का खिताब मोहन शर्मा को दिया गया। इरीगेशन और सेक्रेट्रिएट चैलेंजर्स के मैच में सिग्नोरा वेयर कंपनी के मालिक विजय बंसल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने इरीगेशन डिपार्टमेंट के मोहन शर्मा को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया।