फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana government preparing to buy power plant in Nashik : Manohar

नासिक में बिजली प्लांट खरीदेगी हरियाणा सरकार

Sat, 21 May 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Haryana government preparing to buy power plant in Nashik : Manohar
चंडीगढ़। भविष्य में बढ़ती बिजली की मांग को देखते हुए राज्य बाहर पावर प्लांट स्थापित करने को लेकर चल रही अटकलों पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साफ कर दिया है कि नासिक में बिक रहे एक निजी कंपनी के पावर प्लांट को खरीदने की तैयारी चल रही है। इसके लिए बिजली विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई है।
विज्ञापन

हरियाणा निवास में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में 1800 मेगावाट तक बिजली की कमी चल रही थी। इस कारण कुछ दिन कट भी लगाए गए, लेकिन अब तमाम बंदोबस्त कर लिए गए हैं। अदाणी की यूनिटों से भी 600 मेगावाट बिजली मिलनी शुरू हो गई है। वहां से और भी बिजली मिलने की संभावना है। आगामी 30 मई तक खेदड़ यूनिट-2 से अतिरिक्त 600 मेगावाट बिजली उपलब्ध हो जाने की संभावना है। इसी तरह 26 मेगावाट सौर व पवन ऊर्जा मिलने लगी है और 15 जून तक 127 मेगावाट सौर ऊर्जा और भी उपलब्ध हो जाएगी। वर्तमान समय में बिजली की मांग पिछले साल की तुलना में 700 से 800 लाख यूनिट अधिक है। इस समय राज्य की अधिकतम मांग 9874 मैगावाट तक पहुंच गई है, जबकि बिजली की आपूर्ति भी 9874 मेगावाट है।
विज्ञापन

जम्मू से 300 मेगावाट का करार
धान के सीजन को देखते हुए जम्मू कश्मीर से 300 मेगावाट बिजली खरीद का करार भी किया गया है। 15 जून से धान की रोपाई शुरू होगी। धान की खेती के लिए प्रतिदिन राज्य में 6 लाख 61 हजार नलकूप चलाए जाते हैं, जिससे बिजली की मांग बढ़कर 24 करोड़ यूनिट हो जाएगी। इस मांग को पूरा करने के लिए पहले से ही यह तैयारी कर ली है, ताकि कृषि उपभोक्ताओं 8 घंटे बिजली आपूर्ति की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायों से बचा रहे बिजली
मनोहर लाल ने कहा कि उजाला योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को अब तक कुल 1.56 करोड़ एलईडी बल्ब वितरित किए गए हैं। इससे प्रति वर्ष 2027 मिलियन यूनिट की बचत हुई है और पीक डिमांड में 406 मेगावाट की कमी आई है। घरेलू उपभोक्ताओं को कुल 2,13,302 एलईडी ट्यूबलाइट वितरित की जा चुकी हैं। इससे प्रति वर्ष 9.34 मिलियन यूनिट ऊर्जा की बचत हुई है और उजाला पोर्टल डैशबोर्ड के अनुसार पीक डिमांड में 4 मेगावाट की कमी आई है। कुल 60,709 ऊर्जा कुशल पंखे वितरित किए गए हैं। इससे प्रति वर्ष 5.65 मिलियन यूनिट ऊर्जा की बचत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed