फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana CM Nayab Saini will campaign in Jalandhar West by-election.

Panchkula News: जालंधर वेस्ट उपचुनाव में प्रचार करेंगे हरियाणा के सीएम नायब सैनी

Tue, 18 Jun 2024 04:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Haryana CM Nayab Saini will campaign in Jalandhar West by-election.
चंडीगढ़। पंजाब के जालंधर वेस्ट सीट पर उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके चलते इस सीट पर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा ने प्रत्याशी के एलान के साथ ही इस सीट पर प्रचार के लिए 38 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का नाम भी इसमें शामिल है, जो इस सीट पर जाकर भाजपा प्रत्याशी के प्रचार करेंगे। इसके अलावा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू का नाम भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। स्टार प्रचारकों की सूची में जो नेता शामिल किए गए हैं, उनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सांसद अनुराग ठाकर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, फिल्म अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा, सांसद मनोज तिवारी, विजय सांपला, पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, फिल्म अभिनेता व सांसद रवि किशन, पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री प्रीति सप्रू, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू और राणा गुरमीत सिंह सोढी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed