फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana: A young man going to see Ravana Dahan was beaten to death in middle of road, incident in Panchkula

Haryana: रावण दहन देखने जा रहे युवक की बीच सड़क पीट-पीटकर कर हत्या, पंचकूला में वारदात

Sun, 13 Oct 2024 12:04 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 13 Oct 2024 12:04 AM IST
सार

अमरटैक्स चौक के पास शनिवार शाम सड़क हादसे के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी बाइक सवार फरार हो गए। सेक्टर-15 में रावण के पुतले के दहन का कार्यक्रम चल रहा था, कुछ दूरी पर वारदात हुई है। ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी।

विज्ञापन
Haryana: A young man going to see Ravana Dahan was beaten to death in  middle of road, incident in Panchkula
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पंचकूला में अमरटैक्स चौक के पास शनिवार शाम एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगाया तो पीछे आ रहा एक ई-रिक्शा भी ट्रक से भिड़ गया। हादसे में ई-रिक्शा में बैठी महिला घायल हो गई। सूचना पर आगे चल रहा घायल महिला का भतीजा पहुंचा तो घायल बाइक सवार और उसके साथियों ने उसे ट्रक चालक समझकर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

विज्ञापन


घायल युवक को रिश्तेदार आनन-फानन नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पुष्पिंदर (25) सेक्टर-20 अशियाना निवासी के रूप में हुई है। उधर, वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार फरार हो गए।
विज्ञापन


सड़क पर हत्या की सूचना पाकर सेक्टर-20 थाना एसएचओ और अपराध शाखा की टीमें मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात सेक्टर-15 से कुछ दूरी पर हुई, जहां रावण दहन का कार्यक्रम चल रहा था। पुष्पिंदर भी परिवार के सदस्यों के साथ रावण दहन देखने जा रहा था। हत्या की इस वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। सेक्टर-15 में रावण दहन के चलते भारी संख्या में लोग माैजूद थे।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी लेकिन कुछ ही दूरी पर गुस्साए बाइक सवारों ने पुष्पिंदर की पीट-पीटकर हत्या कर दी और आसानी से भाग निकले और पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाई।

ऐसे हुई वारदात
पुष्पिंदर की बुआ नन्ही ने बताया कि वह शनिवार शाम करीब छह बजे अपने देवर के ई-रिक्शा में परिवार समेत रावण दहन देखने सेक्टर-15 जा रही थी। अमरटैक्स चौक पार किया तो आगे चल रहे ट्रक की एक बाइक के साथ टक्कर हो गई। ट्रक ड्राइवर ने टक्कर लगते ही ब्रेक लगा दिया। ऐसे में पीछे चल रहा उनका ई-रिक्शा ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में उसको चोट लग गई और ई-रिक्शा के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। नन्ही ने बताया कि जब वह नीचे उतरी तो देखा कि कुछ लोग ट्रक ड्राइवर को पीट रहे हैं। उसी बीच पुष्पिंदर भी सेक्टर-15 की तरफ से अपनी ई-रिक्शा में आ रहा था। हादसा देखकर वह डिवाइडिंग पर लगी लोहे की ग्रिल पार कर मौके पर पहुंच गया। इसी बीच ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। नन्ही ने बताया कि इसके बाद बाइक सवार युवक उसके भतीजे को ट्रक ड्राइवर समझकर पीटने लगे। उन्होंने उसे इतना मारा कि वह लहूलुहान हो गया। उसने शोर मचाया और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश, लेकिन आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गए।


भीड़ होने से अस्पताल पहुंचने में हुई देरी
आरोपियों में से किसी एक ने नुकीली वस्तु से पुष्पिंदर के पीठ में वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया था। पुष्पिंदर के रिश्तेदार उसे दूसरे ऑटो में अस्पताल लेकर जाने लगे लेकिन दशहरा की वजह से सड़कों पर जाम लगा था। इस कारण उसका अधिक खून बह गया। सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने पुष्पिंदर को मृत घोषित कर दिया। पुष्पिंदर की पत्नी, दो छोटे बच्चे और पिता हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सेक्टर-20 थाना एसएचओ बच्चू सिंह ने कहा कि मृतक के रिश्तेदार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed