फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana: 44 teachers will get State Teacher Award.

हरियाणा : 44 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक अवॉर्ड

Fri, 23 Jul 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Haryana: 44 teachers will get State Teacher Award.
चंडीगढ़। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्ष 2020 के लिए ‘राज्य शिक्षक अवॉर्ड’ के लिए 44 शिक्षकों का चयन किया है। इनको 5 सितंबर 2021 को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि राज्य सरकार द्वारा प्रति वर्ष उत्कृष्ट शिक्षकों को ‘स्टेट टीचर अवॉर्ड’ देकर सम्मानित किया जाता है। पिछले एक साल से सरकार की ओर से इनके नामों की घोषणा नहीं की गई थी, बल्कि नए साल के लिए भी आवेदन मांगे गए थे। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद ही यह अवार्ड घोषित किए गए हैं। पिछले इस अवॉर्ड के लिए प्रदेशभर से छंटनी के बाद 298 अध्यापकों को इस अवॉर्ड घोषणा का इंतजार था।
विज्ञापन

इनको मिलेगा अवॉर्ड
जिनका अवार्ड के लिए चयन हुआ है उनमें रेवाड़ी से धर्मबीर, सुरेंद्र सिंह, संतोष कुमारी, शोभा रानी भारद्वाज, नीतिन यादव, मंजीत कुमार, अजीत सिंह, सत्यवीर यादव के नाम शामिल हैं। कैथल से संजय कुमार, कुलदीप, पानीपत से रणवीर सिंह व प्रदीप मलिक हैं। कुरुक्षेत्र से लक्ष्मी प्रसाद व अनिल कुमार का अवॉर्ड के लिए नाम घोषित हुआ है।
विज्ञापन

झज्जर जिले से राजेंद्र शर्मा, डॉ. संजीव कुमार, दलवंती और फतेहाबाद से अनूप सिंह का चयन हुआ है। सोनीपत जिले से अनीता देवी, आशा रानी, राजेश कुमार, सतीश कुमार, शुमन लता, रणबीर सिंह, विजय सिंह, मदन लाल, करनाल से डॉ. राधेश्याम, सियाराम, गायत्री देवी, अनिल कुमार, नरेंद्र सिंह, पंचकूला से सविता देवी, सुदेश, सिरसा से जोगेंद्र सिंह, भिवानी से अशोक कुमार, अनिल कुमार, मनोज कुमार, रोहतक से सरिता, संजय कुमार और हिसार से सुनीता रानी, रेणु भार्गव, अशोक वशिष्ठ का नाम लिस्ट में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed