फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hareda beat Haryana Urban Local Bodies by 47 runs

हरेड़ा ने हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय को 47 रन से हराया

Sun, 03 Oct 2021 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Hareda beat Haryana Urban Local Bodies by 47 runs
पंचकूला। अतुल माहेश्वरी ट्रॉफी 2021 के लिए दूसरे एचएसडब्ल्यूसी अंतर विभागीय क्रिकेट लीग मैच में हरेडा इलेवन ने हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय को 47 रन से हराया। टॉस जीतकर सेक्टर-3 के ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित लीग मैच में हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय के खिलाड़ियों ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर हरेडा इलेवन के खिलाड़ियों ने 140 रनों की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय की टीम के खिलाड़ी 17वें ओवर में महज 93 रन पर ही सिमट गए। आजाद सिंह को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच शिक्षा विभाग हरियाणा और एचएचआईडीसी (हरियाणा स्टेट इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) के बीच खेला गया। इस मैच में शिक्षा विभाग ने एचएसआईडीसी को 6 विकेट हराया। एचएसआईडीसी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में केवल 101 रन बना सकी। जवाब में शिक्षा विभाग की टीम ने 14वें ओवर में 6 विकेट रहते मैच जीत लिया। अनिल जैन को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचवीपीएनएल को सिविल सचिवालय ने चार रन से हराया
तीसरे मैच में हरियाणा सिविल सचिवालय ने एचवीपीएनएल (हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड) को 4 रन से हराया। हरियाणा सिविल सचिवालय पहले बल्लेबाजी करते 134 रन बनाने में सफल रही। लक्ष्य का पीछा करते हुए जवाब में 5 विकेट खोकर टीम 130 रन ही बना पाई। एचवीपीएनएल की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन कप्तान नसीब सिंह और अंगद बिष्ट की शानदार गेंदबाजी ने हरियाणा सिविल सचिवालय को एचवीपीएनएल पर 4 रन से जीत दिलाई। प्रदीप जगलान को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed