फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Happy is the mastermind of seven snatching cases

Panchkula News: सात स्नैचिंग के मामलों का मास्टरमाइंड है हैप्पी

Thu, 06 Mar 2025 01:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Happy is the mastermind of seven snatching cases
आरोपी से हुई मुठभेड़ के बाद बाइक और पिस्टल बरामद, पीजीआई में चल रहा इलाज
विज्ञापन

हैप्पी के कहने पर ही तीन लोगों ने की थी झपटमारी की वारदात
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर में मंगलवार को रात पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हैप्पी सात के मामलों का मास्टरमाइंड निकला। आरोपी से एक बाइक, एक पिस्टल बरामद हुई है। पैर में गोली लगने से घायल आरोपी का पीजीआई में इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। जल्द ही पुलिस टीम आरोपी को पीजीआई से इलाज के बाद कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।
चंडीगढ़ के गांव मौलीजागरां का रहने वाला हैप्पी स्नैचिंग के मामलों में पुलिस को वांछित था। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि स्नैचर हैप्पी ढकोली से सेक्टर-20 की तरफ स्नैचिंग के लिए आ रहा है। तभी सेक्टर-20 के श्मशानघाट के पास हैप्पी ने पुलिस का नाका लगा देख भागने की कोशिश की। इस पर हैप्पी ने पुलिस टीम पर दो गोलियां चलाईं।
विज्ञापन

इसी बीच क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मी ने हवाई फायर कर फिर से आरोपी को रोकने की चेतावनी दी। उसने फिर पुलिस टीम पर फायर किया। इस पर क्राइम ब्रांच की टीम ने बचाव में आरोपी के पैरों में फायर किया। इसके बाद आरोपी को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हैप्पी के खिलाफ सेक्टर-20 थाना पुलिस ने पुलिस पर हमला करने और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अवैध हथियार के बारे में होगी पूछताछ
पुलिस आरोपी को ठीक होने के बाद कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी और जानने की कोशिश करेगी कि वह अवैध हथियार कहां से लाया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी सात स्नैचिंग की घटनाओं का मास्टरमाइंड है। क्योंकि तीन अन्य आरोपियों ने उसके कहने पर भी वारदात की थीं, जो पुलिस के शिकंजे में हैं। अब हैप्पी की गिरफ्तारी से सभी मामलों का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed