फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Happiness: After the end of the movement, farmers expressed happiness by distributing laddus in village Kakrali

खुशी : आंदोलन की समाप्ति के बाद गांव ककराली में किसानों ने लड्डू बांट जताई खुशी

Sun, 12 Dec 2021 01:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Happiness: After the end of the movement, farmers expressed happiness by distributing laddus in village Kakrali
रायपुररानी। खंड के गांव ककराली में कृषि कानूनों के वापस लेने के बाद आंदोलन समाप्त होने पर शनिवार को किसानों ने एकत्रित होकर खुशी मनाकर एक दूसरे का मुुंह मीठा कराया। किसान नेता बहादुर ककराली ने कहा कि यह आंदोलन सर्वसमाज और सभी बिरादरी को बहुत बड़ा संदेश देकर गया है। इस आंदोलन में सभी साथी निश्वार्थ भाव से डटे रहें और आपसी भाईचारे से एक वर्ष से ज्यादा समय तक सरकार के दुष्प्रचार की नीतियों का डटकर मुकाबला करते रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसान 26 नवंबर को आंदोलन शुरू होने से पहले से संघर्षरत थे, वे पूरे देश के किसानों की एकता से ही तमाम तरह की बाधाओं को पार कर जीत की दहलीज पर पहुंचे हैं। बहादुर सिंह ने वायदा किया कि इस जीत के बाद घर नहीं बैठेंगे बल्कि भविष्य में भी साथियों को साथ लेकर क्षेत्र की समस्याओं को उठाते रहेंगे। इसमें नारायणगढ़ शुगर मिल में हमारे क्षेत्र के किसानों का करोड़ों रुपये एक साल से बकाया है। जल्दी ही जिला कमेटी की एक बैठक इस बारे भी निर्णय लेगी।
विज्ञापन

इस दौरान मोहित शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुदेश शर्मा, रिंकू मिस्त्री जासपुर, गुरमीत सिंह, रविंद्र, वीरेंद्र मान ठरवा, पवन कुमार, दलजीत सिंह टोडा, पवन राणा, जंगबहादुर, संत राम, राजबीर राणा, रवि राणा ककराली, साहब सिंह, जयसिंह बहबलपुर सहित कई किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed