फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Halka West by-election: AAP's Sanjeev Arora won by 10637 votes

हलका पश्चिम उपचुनाव : आप के संजीव अरोड़ा 10637 वोटों से जीते

Tue, 24 Jun 2025 01:18 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Tue, 24 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Halka West by-election: AAP's Sanjeev Arora won by 10637 votes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। लुधियाना पश्चिम सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा सोमवार को घोषित कर दिया गया। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजीव अरोड़ा ने 10,637 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 35,179 वोट मिले। अरोड़ा ने कांग्रेस के प्रत्याशी और इसी सीट से दो बार विधायक रह चुके भारत भूषण आशु को हराया। आशु को 24,542 वोट मिले। भाजपा के प्रत्याशी जीवन गुप्ता 20323 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं जीत का दावा ठोकने वाले शिरोमणि अकाली दल प्रत्याशी परोपकार सिंह घुम्मण अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। उन्हें मात्र 8203 वोट मिले। वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई थी और दोपहर करीब दो बजे नतीजे घोषित कर दिए गए थे। इस दौरान अरोड़ा ने शुरू से ही लीड बरकरार रखी। अब आप के संजीव अरोड़ा लुधियाना पश्चिम से विधायक होंगे। आप की जीत के साथ ही जनता ने सत्तासीन सरकार के काम पर मुहर लगाई है। 2027 चुनाव से पहले इस उपचुनाव को सेमीफाइनल कहा जा रहा था जिसे आप ने जीत लिया है। इससे पार्टी के हौसले बुलंद हो गए हैं। नतीजे आने से पहले ही आप के मुख्य चुनावी दफ्तर पर पार्टी वर्करों ने ढोल बजाए और भंगड़ा डाला।

कांग्रेस की गुटबाजी, आप की मेहनत
दो बार इस हल्के से भारी मतों से जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस के आशु को दूसरी बार हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि आशु ने सरकार के साथ सीधा मुकाबला किया था। मगर वह फिर भी हार गए। आशु की हार के पीछे कांग्रेस की गुटबाजी को सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है। वहीं संजीव अरोड़ा की जीत के पीछे आप द्वारा की गई मेहनत रही। करीब तीन महीने प्रचार के दौरान अरोड़ा हर वार्ड का दौरा करने पहुंचे और वर्करों से पहुंच बनाई थी। इसके अलावा आप के सीनियर नेता भी लगातार हलके में प्रचार करते रहे और लोगों तक पहुंच बनाकर अपनी सरकार द्वारा करवाए गए विकास के कामों को गिनवाते रहे। 19 जून को हुई वोटिंग के बाद ही चर्चा हो गई थी कि इस सीट पर आप के संजीव अरोड़ा का कब्जा रहेगा। आप के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने यह साफ कर दिया था कि चुनाव जीतने के बाद संजीव अरोड़ा पंजाब के कैबिनेट मंत्री बनाएं जाएंगे। अब यह देखना होगा कि सरकार उन्हें मंत्री पद देकर कौन सा विभाग देती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article