फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gynecology and pediatric shift, treatment started in Gynecology OPD

Panchkula News: गायनी और पीडियाट्रिक शिफ्ट, गायनी ओपीडी में उपचार शुरू

Tue, 13 May 2025 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Gynecology and pediatric shift, treatment started in Gynecology OPD
पंचकूला। एमसीएच की नई बिल्डिंग में दो विभाग गायनी और पीडियाट्रिक शिफ्ट कर दिए गए हैं। इस सात मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर गायनी और प्रथम तल पर पीडियाट्रिक विभाग को शिफ्ट किया गया है। वहीं, मरीजों के लिए दोनों विभागों में 200 से अधिक बेड की सेवा दी गई है। नई बिल्डिंग में चल रहे शिफ्टिंग कार्य के दौरान वेस्टर्न कमांड अस्पताल के मेजर जनरल विवेकानंद और ब्रिगेडियर मनीत गिल ने विजिट किया। साथ ही गायनी विभाग की ओपीडी में इलाज भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि गायनी और पीडियाट्रिक के लिए 200 अधिक बेेड लगाए गए हैं। इसके साथ ही पूरी बिल्डिंग के सात फ्लोर पर शिफ्टिंग का कार्य जारी है। ग्राउंड फ्लोर पर गायनी, प्रथम तल पर पीडियाट्रिक, दूसरे तल पर लेबर रूम, तीसरे फ्लोर पर एनआईसीयू और पीआईसीयू और फोर्थ फ्लोर पर सभी ऑपरेशन थियेटर वहीं, पांचवें और छवें फ्लोर पर वार्ड शिफ्ट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


शिफ्टिंग के लिए लगाए करीब 40 लोग


सीएमओ मुक्ता कुमार के मुताबिक अस्पताल के सभी मंजिलों की साफ-सफाई और शिफ्टिंग के लिए करीब 40 लोगों को लगाया गया है। इनमें करीब 25 लोग पीडब्ल्यूडी और 15 लोग अस्पताल के कर्मचारी शामिल हैं। सीएमओ में कहा कि यह सुविधा भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव को देखते की गई है। क्योंकि सिविल अस्पताल पर बहुत ओवर लोड है। लेकिन शिफ्टिंग होने के बाद मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात फस्ट रेट और तीन इंटरमीडिएट सेंटर बनाए

सीएमओ ने बताया कि हमने दूर से आने वाले मरीजों की सुविधा को देखते हुए सात फर्स्ट रेट सेंटर बनाए गए हैं, जिसमें सीएचसी नानकपुर, पिंजौर, कोर्ट, मोरनी, बरवाला, हंगोला और सेक्टर-16 शामिल हैं। वहीं, तीन इंटरमीडिएट में कालका, रायपुररानी और सेक्टर-26 का पॉलीक्लीनिक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed