फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gyanchand Gupta said - Consciousness will be born in the society due to the Rath Yatra of Kuldevi Maa

ज्ञानचंद गुप्ता बोले- कुलदेवी मां की रथयात्रा से समाज में पैदा होगी चेतना

Thu, 25 Nov 2021 02:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Gyanchand Gupta said - Consciousness will be born in the society due to the Rath Yatra of Kuldevi Maa
पंचकूला। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन हरियाणा की प्रदेश पदाधिकारियों की विशेष बैठक पंचकूला में राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के विधानसभा ज्ञानचंद गुप्ता ने शिरकत की। इस मौके पर विशेष अतिथि के तौर पर अंबाला के विधायक असीम गोयल बैठक में शामिल हुए। इसमें कुलदेवी आध्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद रथ यात्रा के भव्य आयोजन को सफल बनाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने नेतृत्व में अग्रवाल सम्मेलन देश मे अग्रवाल समाज को संगठित करने की दिशा में तीव्र गति से अग्रसर है। कुलदेवी मां की इस यात्रा के माध्यम से अग्रवाल समाज में एक चेतना अवश्य उत्पन्न होगी और पूरे प्रदेश के लोगों का अग्रोहा से जुड़ाव अवश्य ही और अधिक बढ़ेगा।
विज्ञापन

अग्रवाल सम्मेलन के कार्य को हरियाणा में और अधिक मजबूत करने एवं रथ यात्रा के भव्य संचालन हेतु बैठक में हरियाणा प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश गोयल को हरियाणा प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव सिंगला और प्रदेश सह प्रवक्ता सत्यनारायण गुप्ता को नियुक्त किया गया। बैठक में अनेक राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ हरियाणा प्रदेश महामंत्री मोहित बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश गोयल, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, महामंत्री रजनीश मित्तल, संगठन मंत्री मनीष अग्रवाल, चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंगला, अग्रवाल सभा पंचकूला के संयोजन अमित जिंदल समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed