{"_id":"6709a998a48fe453fc0b4184","slug":"gyan-chand-gupta-visited-the-markets-and-took-stock-of-paddy-procurement-arrangements-pkl-office-news-c-290-1-pkl1067-11535-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ज्ञानचंद गुप्ता ने मंडियों का दौरा कर धान खरीद व्यवस्थाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ज्ञानचंद गुप्ता ने मंडियों का दौरा कर धान खरीद व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पूर्व विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने शुक्रवार को पंचकूला, कालका, रायपुररानी, बरवाला की अनाज मंडियों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने धान की खरीद व्यवस्था का जायजा लिया और किसानों-आढ़तियों से बातचीत की। ज्ञानचंद गुप्ता ने खरीद प्रक्रिया में मिली खामियों को तुरंत दुरुस्त करने के आदेश दिए। उन्होंने उपायुक्त डॉ. यश गर्ग को मंडी में शिविर लगाकर किसानों की समस्याओं को दूर करने को कहा। इस मौके पर कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहीं।
ज्ञानचंद गुप्ता ने धान की फसल की क्वालिटी की भी जांच की और धान का मापतौल भी किया। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों से कहा कि मेरी फसल, मेरा पोर्टल को लेकर किसानों को अगर कोई दिक्कत या परेशानी आती है तो उसका भी निदान किया जाए। उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं को मंडी में किसी तरह की परेशानियों का सामना ना करना पड़े इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की फसल का उठान और पेमेंट भी समय पर होना चाहिए। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, रंजीता मेहता सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।