{"_id":"6737ce6fd16ffcd9740da8c4","slug":"gurudwara-decorated-for-prakash-parv-devotees-bowed-their-heads-and-tasted-langar-pkl-office-news-c-87-1-pan1004-117054-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: प्रकाश पर्व सजे गुरुद्वारे, श्रद्धालुओं ने टेका माथा, चखा लंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: प्रकाश पर्व सजे गुरुद्वारे, श्रद्धालुओं ने टेका माथा, चखा लंगर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। प्रकाश पर्व पर जिले के गुरुद्वारों में शुक्रवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारों में पहुंचकर माथा टेका लंगर खाया। इस मौके पर गुरुद्वारों को फूलों और लड़ियों से विशेष रूप से सजाया गया था। नाडा साहिब गुरुद्वारा, सेक्टर-15 शहीद बाबा अवधु सिंह गुरुद्वारा, सेक्टर-7 श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा, सेक्टर-5 एमडीसी कोहनी साहिब गुरुद्वारा सहित जिले के सभी गुरुद्वारों में सुबह से शबद कीर्तन शुरू हो गए थे।
श्री गुरुद्वारा नाडा साहिब सहित जिले के सभी गुरुद्वारों में सुबह अखंड साहिब पाठ का भोग डाला गया। इस मौके पर दीवान भी सजाए गए। गुरुद्वारा नाडा साहिब को अलग-अलग किस्म के रंग-बिरंगे फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। श्री गुरुद्वारा नाडा साहिब के हेड ग्रंथी जगजीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारे में रात 11 बजे तक गुरमुख समागम चला। इस मौके पर दीवान सजाए गए। गुरुद्वारा नाडा साहिब में श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग सहित अन्य सुविधाओं का विशेष प्रबंध किया गया था।
सेक्टर-15 गुरुद्वारा शहीद बाबा अवधु सिंह गुरुद्वारे को भी रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया था। रात को गुरुद्वारे के बाहर आतिशबाजी की गई। जत्थेदार धर्म सिंह और बीबी कुलविंदर कौर ने बताया कि गुरुद्वारे में सुबह से ही श्रद्धालु आने शुरु हो गए थे। सेक्टर-5 एमडीसी कोहनी साहिब गुरुद्वारे में सुबह चार बजे से ही कीर्तन पाठ शुरु हो गए थे। संत बाबा अमरजीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारे में अखंड पाठ साहिब के भोग और श्री सहज पाठ साहिब के भोग डाले गए। सेक्टर-7 गुरुद्वारा में श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान कंवर पाल सिंह ने बताया कि गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। गुरुद्वारे में शाम को दीवान सजाए गए और दीप माला की गई।