फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Guru Parv: The flood of faith gathered in the gurudwaras, the accompaniment of Shabad-singing became happy

गुरु पर्व : गुरुद्वारों में उमड़ा आस्था का सैलाब, शबद-गायन से संगत हुई निहाल

Sat, 20 Nov 2021 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Guru Parv: The flood of faith gathered in the gurudwaras, the accompaniment of Shabad-singing became happy
पंचकूला। श्री गुरुनानक देव जी महाराज का प्रकाश पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर में कई जगह समागम का आयोजन हुआ। धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं द्वारा लंगर लगाया गया। वहीं, गुरुद्वारों को प्रकाश उत्सव पर रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था, जो संगत के आकर्षण का केंद्र रहा। गुरुद्वारों में संगत के आने का सिलसिला सुबह तीन बजे ही शुरू हो गया, जोकि देररात तक जारी रहा। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किया गया था। प्रकाश पर्व के मद्देनजर प्रसिद्ध नाडा साहिब गुरुद्वारे को सुबह तीन बजे ही खोल दिया गया। यहां हजारों की संख्या में संगत ने माथा टेक प्रसाद के रूप में लंगर छका।
विज्ञापन

श्री गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में विशेष समागम का आयोजन हुआ। सुबह अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इसके बाद खंडा साहिब पर चोला साहिब चढ़ाया गया। प्रसिद्ध रागी, ढाडी जत्थों ने शबद गायन कर संगत को निहाल किया। ढाडी जत्थों में शामिल अमर सिंह अनखी, लखविंदर सिंह पारस, मलकीत सिंह बीए, अमरीक सिंह ने संगत को निहाल किया। नाडा साहिब गुरुद्वारे के मैनेजर सरदार मलकीत सिंह ने बताया कि सुबह से शाम तक करीब 70 हजार संगत ने माथा टेका है। फूलों से सजी पालकी साहिब में विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज संगत को आकर्षित कर रहे थे। संगत के लिए रात साढ़े 11 बजे तक गुरुद्वारा साहिब खुला रहा। गुरुद्वारा साहिब को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था।
विज्ञापन

श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ
सेक्टर-7 स्थित गुरुद्वारा साहिब में भी श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर विशेष समागम का आयोजन हुआ। इस मौके पर अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया। शबद-कीर्तन, लंगर समेत अन्य कई आयोजन किए गए। वहीं, गुरुद्वारे में विशेष रोशनी की जगमगाहट भी देखने को मिली। गुरु घर और पालकी साहिब को फूलों से सजाया गया। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा सेक्टर-7 पंचकूला कमेटी के प्रधान कंवर पाल सिंह ने बताया कि श्री गुरुनानक जी के प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारे में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसकी शुरूआत सुबह अखंड पाठ साहब के भोग से हुई। गुरुद्वारा साहिब की प्रांगण में ही गुरुवाणी, कीर्तन व गुरु के लंगर का आयोजन किया गया। वहीं शाम को संगत ने हजारों की संख्या में दीपक जलाकर इस पावन पर्व को रोशनी माहौल बनाया। कोरोना काल बीतने के बाद इस पवित्र पर्व के मौके पर संगत का अटूट श्रद्धा देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस स्पीकर ने पंचकूला के गुरुद्वारों में शीश नवाया
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने प्रकाशोत्सव पर नाडा साहिब और सेक्टर-7 के गुरुद्वारे में माथा टेका। उन्होंने प्रदेश और पंचकूला के लोगों को प्रकाश पर्व की बधाई दी। इस मौके पर पंचकूला नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल व भाजपा जिला अध्यक्ष अजय शर्मा भी उपस्थित थे। इस मौके पर गुप्ता ने कहा कि प्रकाश पर्व देश ही नहीं विश्व में धूमधाम से मनाया जाता है। श्री गुरु नानक देव जी ने 500 साल पहले सिख धर्म की स्थापना की थी। उन्होंने समाज में लोगों को परस्पर भाईचारा व सद्भावना से रहने का भी संदेश दिया। हम सभी को उन्हीं के दिखाई मार्ग पर चलकर समाज और देश का भला करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed