फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gunjan, Rosita and Anand won the trophy in dance, tricity children participated in the competition

Panchkula News: डांस में गुंजन, रोशिता और आनंद ने जीती ट्राफी, प्रतियोगिता में ट्राइसिटी के बच्चों ने की शिरकत

Mon, 18 Dec 2023 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Gunjan, Rosita and Anand won the trophy in dance, tricity children participated in the competition
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। अमिता मारवाह एक्टिविटी टीम ने यवनिका ओपन एयर थिएटर सेक्टर-5 में डांस प्रतियोगिता करवाई। इसमें ट्राइसिटी के 350 से अधिक बच्चों ने शिरकत की। अंडर-10 में गुंजन ने ट्राफी और 11000 रुपये जीते। इसके अलावा अंडर-17 में रोशिता ने 11000 रुपये और ट्रॉफी जबकि 17 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में आनंद ने 2100 रुपये और ट्राफी जीती।
ग्रुप जूनियर में डी डांस कंपनी के बच्चे जीते। इनको 5100 और ट्राफी, ग्रुप सीनियर में कीपी टअप क्रू ने 5100 और ट्राफी प्राप्त की। ट्राइसिटी के कोरियोग्राफर रेहान, मोहन कुमार, गौरव, विराज, रोशन, मैक, राहुल, सुनील, प्रदीप, एमोन, अविनाश को भी सम्मानित किया गया। टीम की तरफ से हर बच्चे को पदक और प्रमाण पत्र दिया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने पांच श्रेणियों में भाग लिया। राज कपूर, नवदीप बंधु, नीरू सहारन और दीनानाथ ने जज की भूमिका अदा की।
विज्ञापन

एएमएटी सोसाइटी की अध्यक्ष अमिता मारवाह ने बताया कि यह नाइट उनके पसंदीदा स्टार सलमान खान के नाम रही। टीम के सदस्य पी. चंद मारवाह, चेतन मारवाह, रजनी मारवाह, अमित बंसल, कुलदीप बंबा, विक्रम विग, हिमांशी, इशानी, शिवम, रचना, कलश पलवंदा उपस्थित रहे। इसके अलावा गुरु रूप चंद और पंडित महेंद्र प्रसाद शर्मा को उनके कथक और तबला क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed