फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gujarat National Games: Rishabh Yadav won gold in archery

गुजरात नेशनल गेम्स ः तीरंदाजी में ऋषभ ने साधा गोल्ड पर निशाना

Thu, 06 Oct 2022 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Gujarat National Games: Rishabh Yadav won gold in archery
चंडीगढ़। हरियाणा के खिलाड़ी गुजरात में चल रहे 36वें नेशनल गेम्स में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को तीरंदाजी में इंडिविजुअल कंपाउंड राउंड में हरियाणा के ऋषभ यादव ने स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा के खाते में एक और गोल्ड जोड़ दिया। कुश्ती के अलावा अन्य खेलों में भी यहां के खिलाड़ी अपना लोहा मनवा रहे हैं। नेटबॉल में हरियाणा ओवरऑल चैंपियन बना है। लड़कों व लड़कियों की टीमों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीते हैं।
विज्ञापन

नेटबॉल में हरियाणा ने पंजाब को 53-49 से हरा जीता स्वर्ण पदक
लड़कियों के नेटबॉल के अंतिम मैच में हरियाणा और पंजाब के मध्य कड़ा मुकाबला हुआ। हरियाणा की टीम ने पंजाब की टीम को 53-49 प्वाइंट के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। लड़कों के नेटबॉल का अंतिम मैच हरियाणा और तेलंगाना के मध्य हुआ। यह मैच भी रोमांच से भरा रहा, जिसमें हरियाणा की टीम ने तेलंगाना को 75-73 से मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन

हॉकी में लड़कियों की टीम की जीत का सिलसिला जारी
हॉकी के पूल-ए के मैचों में हरियाणा की लड़कियों की टीम लगातार जीत रही है और उम्मीद है कि वे अंतिम मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक पर कब्जा करेगी। पूल-ए के अपने पहले मुकाबले में हरियाणा ने गुजरात को 30-1 के भारी अंतर से हराया। हरियाणा ने पहले क्वार्टर में 4, दूसरे क्वार्टर में 8 और तीसरे व चौथे क्वार्टर में 9-9 स्कोर हासिल किए। जबकि गुजरात की टीम केवल तीसरे क्वार्टर में एक स्कोर ही कमा पाई। इसी प्रकार, उड़ीसा के साथ हुए एक अन्य मुकाबले में भी हरियाणा ने 4-0 से उड़ीसा को हराया। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के साथ हुए मैच में भी हरियाणा की लड़कियों की हॉकी टीम ने 5-1 के अंतर से उत्तर प्रदेश को मात देकर अपने विजय रथ को कायम रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के खाते में 25 स्वर्ण सहित कुल 66 पदक
5 अक्तूबर शाम 5 बजे तक हरियाणा के खाते में 25 स्वर्ण पदक, 22 रजत और 19 कांस्य पदक हैं। इन खेलों में हरियाणा के 600 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। अभी तक हरियाणा के खिलाड़ियों ने तीरंदाजी में 1 स्वर्ण पदक, एथलेटिक्स में 3 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदक, साइकिलिंग में 2 स्वर्ण और 2 रजत पदक, फेंसिंग में 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक, कबड्डी में 2 कांस्य पदक, नेटबॉल में 2 स्वर्ण, रोइंग में 3 रजत और 1 कांस्य पदक, रग्बी में 1 स्वर्ण पदक, शूटिंग में 2 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक, टेबल टेनिस में 1 रजत पदक, टेनिस में 1 कांस्य पदक, वेटलिफ्टिंग में 1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक, कुश्ती में 12 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed