{"_id":"65d126308ea2fff147012cfc","slug":"gujarat-giants-reached-fourth-place-after-defeating-up-yoddhas-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-6798-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: यूपी योद्धाज को हराकर गुजरात जायंट्स चौथे स्थान पर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: यूपी योद्धाज को हराकर गुजरात जायंट्स चौथे स्थान पर पहुंची
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर -3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में प्रो कबड्डी लीग मुकाबले में गुजरात जायंट्स शनिवार को यूपी योद्धाज को हराकर चौथे स्थान पर पहुंच गई। प्रतीक दहिया के लगातार तीसरे सुपर-10 की बदौलत गुजरात जायंट्स ने शनिवार को यहां ताऊ देवीलाल इंडोर स्टेडियम में खेले गए। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 10वें सीजन के 125वें मैच में यूपी योद्धाज को 36-29 से हरा दिया। इस जीत के बाद गुजरात की टीम अब अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। जायंट्स के लिए परतीक के 12 पाॅइंट के अलावा डिफेंडर दीपक सिंह ने छह पाॅइंट अपने नाम किए। यूपी के लिए गगन गौड़ा ने नौ अंक लिए। 21 मैचों में 13वीं जीत के बाद गुजरात के अब 70 अंक हो गए हैं और टीम चौथे पायदान पर पहुंच गई है। टीम की यह लगातार चौथी जीत है। यूपी योद्धाज को 21 मैच में 16वीं शिकस्त का सामना करना पड़ा है।
गुजरात जायंट्स ने परतीक दहिया के सुपर रेड के साथ शुरुआत की और दो पाॅइंट लेकर 4-0 की लीड ले ली। लेकिन सुपर टैकल की बदौलत यूपी योद्धाज पहले पांच मिनट के खेल में केवल एक पाॅइंट से पीछे थी। यूपी ने यहां से एक पाॅइंट की बढ़त भी बना ली कि तभी गुजरात ने एक अंक लेकर पहले 10 मिनट के खेल में स्कोर को 6-6 से बराबरी पर ला दिया। दोनों टीमों के बीच शुरुआत खेल काफी धीमी रही और यही वजह थी कि वे एक-दूसरे के खिलाफ ज्यादा लीड नहीं ले पा रही थी।