फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   order to file report aginst dealers in gst scam

चंडीगढ़ में 70 करोड़ जीएसटी घोटाले में तीन बोगस डीलरों पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश, मचा हड़कंप

Wed, 28 Aug 2019 11:16 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 28 Aug 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
order to file report aginst dealers in gst scam
जीएसटी
एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने प्रशासन केखजाने में करीब 70 करोड़ का नुकसान पहुंचाने वाले बोगस जीएसटी डीलरों पर शिकंजा कस दिया है। डिपार्टमेंट ने मंगलवार को पुलिस से तीन बोगस डीलरों पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। डिपार्टमेंट की इस कार्रवाई के बाद धोखाधड़ी करने वाले डीलरों में हड़कंप है। डिपार्टमेंट कई और डीलरों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर चुका है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में रजिस्टर्ड ऐसे पांच डीलर इनपुट क्रेडिट के जरिए करोड़ों रुपये डकार गए। इसकी जानकारी होने पर एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर मनदीप सिंह बराड़ ने इन डीलरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया था। असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिशभनर आरके चौधरी ने बताया कि ऐसे बोगस डीलरों की सूची बनाई गई है, जिन्होंने बिल की हेराफेरी कर करोड़ों का ट्रांजेक्शन किया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज किए जाने से पहले सभी प्रक्रिया पूरी की गई है। तीन डीलरों की शिकायत की कॉपी पुलिस को भेजी गई है। अन्य लोगों की भी शिकायत कुछ दिनों में पुलिस को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

इस तरह हुई हेराफेरी

एक्साइज विभाग ने बोगस डीलरों पर शिकंजा कसने के लिए एक टीम गठित की है। इस टीम ने बोगस डीलरों की एक लिस्ट बनाई है, जिन्होंने बिना कुछ सामान खरीदे सिर्फ बिल की हेराफेरी कर 70 करोड़ रुपये की ट्रांजेक्शन कर लिया है।

दूसरे राज्यों के बिल बनाकर किया फ्रॉड
एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने ऐसे 20 जीएसटीएन नंबर वाले बोगस डीलरों की सूची जारी की थी, जो बिना कुछ खरीदे बेचे सिर्फ इनपुट टैक्स क्रेडिट के जरिये प्रशासन को करोड़ों का चूना लगा रहे थे। इन 20 में से पांच डीलर चंडीगढ़ ज्यूरीडिक्शन के हैं। ये पांचों डीलर सिटी से बाहर गांवों में स्क्रैप डीलर्स हैं। डिपार्टमेंट को जीएसटी में इनपुट टैक्स क्रेडिट में हेराफेरी का शक हुआ तो ट्रांजेक्शन चेक की गई।

कैश क्रेडिट से कमा रहे थे मोटी रकम
जांच के बाद पता चला कि लोकल लेवल पर इन्होंने कोई ट्रांजेक्शन नहीं की। बिना कोई सामान सेल या परचेज किए यह दूसरे राज्यों से बिल बनवाकर लाते थे। इन बिलों को यह आगे दूसरे डीलर्स को देकर उस पर जितना इनपुट टैक्स क्रेडिट मिलता था, उससे मोटी रकम बना रहे थे। पहले भी इस तरह का मामला सामने आ चुका है। जो 15 डीलर चंडीगढ़ ज्यूरीडिक्शन से बाहर के हैं, उनकी जानकारी सेंट्रल अथॉरिटी को दे दी गई है ताकि इन पर जरूरी एक्शन लिया जा सके।
 

इन स्क्रैप डीलरों पर लगी पेनल्टी

- आरजे एंटरप्राइजेज, मक्खनमाजरा से रजिस्टर्ड, 4.31 करोड़ रुपये का टर्नओवर। पेनल्टी 96.27 लाख रुपये।
-- विनिता एंटरप्राइजेज, धनास से रजिस्टर्ड, 17.08 करोड़ रुपये का टर्नओवर और पेनाल्टी 5.10 करोड़ रुपये।
-- एके ट्रेडिंग कॉरपोरेशन, खुड्डा जस्सू से रजिस्टर्ड, 26 करोड़ रुपये का टर्नओवर और पेनाल्टी 4.74 करोड़ रुपये।
-- महादेव मेटल्स, दड़वा से रजिस्टर्ड, 14.44 करोड़ रुपये का टर्नओवर। पेनाल्टी 4.02 करोड़ रुपये।
-- आरडी ट्रेडिंग कॉरपोरेशन, सेक्टर 45 से रजिस्टर्ड, 8.84 करोड़ रुपये। पेनाल्टी 2.32 करोड़ रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed