फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   GRP arrested two smugglers with 15 kg of hashish at Chandigarh railway station.

Panchkula News: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने 15 किलो चरस के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Fri, 13 Feb 2026 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
GRP arrested two smugglers with 15 kg of hashish at Chandigarh railway station.
संवाद न्यूज एजेंसी। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 किलो 84 ग्राम चरस के साथ हिमाचल प्रदेश के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों की पहचान राहुल (24) तहसील कुल्लू तथा रमजान (24) निवासी जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसपी जीआरपी नितिका गहलोत ने बताया कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक उर्मिला देवी के नेतृत्व में टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो युवकों को रोका। तलाशी के दौरान उनके ट्रॉली बैग से 31 पैकेट चरस बरामद हुए, जिनका कुल वजन 15 किलो 84 ग्राम पाया गया। आरपी अब तस्करी नेटवर्क के लिंक खंगालने में जुटी है, ताकि मुख्य सप्लायर और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंच बनाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed