फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Group housing societies and hotels will have to dispose of garbage themselves.

Panchkula News: ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों और होटलों को खुद करना होगा कूड़े का निस्तारण

Wed, 01 Mar 2023 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Group housing societies and hotels will have to dispose of garbage themselves.
कार्यशाला में दी जानकारी, कूड़े के निस्तारण में अगर बरती गई लापरवाही नो नगर निगम काटेगा चालान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम ने शहर की ग्रुप हाउसिंग सोसाइटीज और होटल रेस्टोरेंट की कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में बताया गया कि ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2016 के अनुसार प्रतिदिन 50 किलोग्राम या इससे अधिक कचरा उत्पन्न करने वाले को स्वयं अपने स्तर पर कचरा अलग-अलग करना है। गीला और सूखे कचरे का निस्तारण लोगों को अपने स्तर पर करना होगा। नगर निगम के उपनगर निगम आयुक्त दीपक सुरा ने बताया कि नगर निगम ने शहर के सभी होटल्स और रेस्टोरेंट, हाउसिंग सोसाइटीज की बैठक बुलाई, इसमें सभी को बल्क वेस्ट जेनरेटर को गीला और सूखा कूड़ा का खुद निस्तारण करने के बारे में समझाया। इसके अलावा वेस्ट टू कंपोस्ट प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए अपील की। जन शिक्षण संस्थान के डॉ. प्रवीण चौधरी ने कहा कि आरडब्ल्यूए एवं रिहायशी सोसायटियां अपने परिसर में अपने स्तर पर ही कचरे से खाद बनाने की विधि को अपनाए। बल्क वेस्ट जेनरेटर को अपना गीला कूड़े की खाद बनाने के बारे में बायोमैथिनेशन टेक्नोलाॅजी के जरिए बायोगैस बनाने और उसके इस्तेमाल के करने बारे में समझाया। सूखा कचरे के लिए किसी लोकल वेंडर या निगम से एग्रीमेंट करने बारे सलाह दी। स्वच्छ भारत मिशन के इंचार्ज और निगम की तरफ से सीटीएल प्रदीप कुमार और सफाई निरीक्षक अजय सूद ने सभी बल्क वेस्ट जेनरेटर को गीला और सूखा कूड़ा के निष्कारण के साथ-साथ स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में अपने शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में और बेहतर दिलाने के लिए औद्योगिक इकाइयां और उद्यमी दोनों ही महत्वपूर्ण है। जिनका सर्वे स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम करेगी, वहां पर उनके गीले और सूखे कूड़े की निष्कारण की प्रगति रिपोर्ट तथा एग्रीमेंट भी चेक कर रही है। दीपक सुरा ने कहा कि पंचकूला में सभी बल्क वेस्ट जेनरेटर की मुख्य भूमिका है। अगर कोई हाउसिंग सोसाइटी अपने कूड़े का निष्कारण पूर्ण तरीके से करती है, तो उस वार्ड को आत्मनिर्भर वार्ड बना सकेंगे। बैठक का उद्देश्य सभी को बल्क वेस्ट जेनरेटर और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम 2016 से अवगत कराना था। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन की टीम और जन शिक्षण संस्थान एनजीओ के बिंदु, रविता, सुमित, नवीन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed