फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   great donation; 69 donated blood to save the lives of others in Barwala

महादान ; बरवाला में 69 ने दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए किया रक्तदान

Tue, 17 Aug 2021 02:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
great donation; 69 donated blood to save the lives of others in Barwala
पंचकूला। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विश्वास फाउंडेशन ने एचडीएफसी बैंक, स्वदेशी जागरण मंच, श्री कृष्णा गऊ सेवा ग्रुप बतौड़ और पीजीआई लंगर कमेटी के साथ मिलकर भरवाला के सामुदायिक भवन में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें अमर उजाला फाउंडेशन ने अहम भूमिका निभाई। शिविर में दूसरों को जिंदगी देने के लिए 69 लोगों ने रक्तदान कर पुण्य कमाया। शिविर में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी डिस्ट्रिक्ट ब्रांच पंचकूला ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन

विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया की शिविर में जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉक्टर विशाल सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और रक्तदान भी किया। इससे पहले डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं का चेकअप किया। डॉक्टरों ने बताया कि रक्तदान करने से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है। शिविर सुबह 10 बजे शुरू हुआ और दोपहर 2:30 बजे तक चला। ब्लड बैंक सिविल अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला की टीम ने डॉक्टर मनोज त्यागी की देखरेख में रक्त एकत्रित किया। इस मौके पर उनके साथ ओमप्रकाश शास्त्री, ओम सिंह (काला), राजीव राणा, रणदीप सिंह, राहुल, किरणपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉक्टर विशाल सैनी ने बताया कि लोगों में यह भ्रम है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है। रक्तदान के कारण कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि सभी को 90 दिन में एक बार अवश्य ही रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान की समाप्ति पर सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, साबुन और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विश्वास फाउंडेशन से श्यामसुंदर साहनी, विकास कालिया, वीरेंद्र गांधी, नीरज, विशाल, शत्रुघ्न, अंशु और अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed