फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Graduation show at NIFT Panchkula; students dazzle with their fashion collection

Panchkula News: निफ्ट पंचकूला में ग्रेजुएशन शो, विद्यार्थियों ने फैशन कलेक्शन से बांधा समा

Wed, 27 May 2026 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Graduation show at NIFT Panchkula; students dazzle with their fashion collection
निफ्ट में हुए फैशन शो में भाग लेतीं युवतियां।
एलुमिनी मीट के दौरान पांचवें ग्रेजुएशन शो में डिजाइन, प्रबंधन और टेक्नोलॉजी विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-23 स्थित राष्ट्रीय फैशन एवं प्रौद्योगिक संस्थान (निफ्ट) में एलुमिनी मीट के अवसर पर पांचवें ग्रेजुएशन शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डिजाइन, प्रबंधन और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों के विद्यार्थियों की उत्कृष्ट उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया। फैशन शो के दौरान विद्यार्थियों ने अपने रचनात्मक कलेक्शन प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में अमरटेक्स के सीएमडी अरुण ग्रोवर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि फैशन और डिजाइन के क्षेत्र में युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को रोजगार और बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराने में सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और ग्रेजुएशन परियोजनाओं के अवलोकन से हुई। इस दौरान विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां, जीपी पुरस्कार समारोह, विभागवार समूह छायाचित्र, उद्योग एवं एलुमिनी संवाद, ओपन हाउस, हाई टी और नेटवर्किंग सत्र भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैशन शो में फैशन डिजाइन विभाग की ओर से ‘फैशनोवा’ का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने रेडी-टू-वियर और आधुनिक फैशन अवधारणाओं पर आधारित कलेक्शन प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और नवाचार को दर्शकों ने खूब सराहा। निफ्ट के निदेशक अमनदीप सिंह ग्रोवर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed