फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Governor took command to curb drugs, officers summoned

नशे पर लगाम के लिए राज्यपाल ने संभाली कमान, अफसर तलब

Thu, 09 Jun 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Governor took command to curb drugs, officers summoned
चंडीगढ़। हरियाणा में नशे पर लगाम लगाने के लिए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कमान संभाल ली है। उन्होंने हरियाणा नारकोटिक्स ब्यूरो के अफसरों को बुधवार को राजभवन में तलब किया। उन्होंने नई प्रौद्योगिकी और डिजिटल मोड के जरिये नशा माफिया पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दत्तात्रेय ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो व प्रयास संस्था के नशे के खिलाफ तैयार किए गए स्टेट एक्शन प्लान पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रभावी कार्रवाई से ही नशा मुक्त भारत अभियान सफल हो पाएगा। ब्यूरो, पुलिस, पब्लिक, स्वयं सेवी संस्थाएं व पंचायतें आपसी तालमेल से नशे पर शिकंजा कसने के लिए मिशन मोड में काम करें। इसे जनांदोलन का रूप देने की जरूरत है। अभियान में सामाजिक संस्थाओं के साथ विद्यार्थियों को जोड़ें, क्योंकि छात्र इसमें बड़े संवाहक के रूप में काम कर सकते हैं। एनसीसी, स्काउट्स एंड गाइड, एनएसएस व यूथ रेडक्रॉस में छात्रों की संख्या बढ़ानी होगी।
विज्ञापन

अभियान से जुड़े अधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सूचना, जन जागरण, पता लगाना और नशा रोकने के सिद्धांत पर कार्य करना होगा। पूरी तरह सफलता तभी मिल सकती है जब हम इंटरनेट और नई डिजिटल तकनीक का प्रयोग करेंगे। प्रदेश पुलिस को पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर प्रभावी समन्वय समिति बनाने का कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाधव ने साझा किया एक्शन प्लान
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने नशा उन्मूलन के लिए तैयार किए गए एक्शन प्लान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रयास व अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ मिल कार्य कर रहे हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए डिजिटल मोड के साथ सोशल मीडिया का प्रयोग किया जाएगा और नशा माफिया को पकड़ेंगे। प्रदेश में नशा मुक्ति केंद्रों को और मजबूत किया जा रहा है। ब्यूरो ने स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से 5000 लोगों का नशा छुड़वाया है। नशे के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए प्रदेश में ‘धाक’ नाम से टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed