फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Governor's seal on acquisition of staff, buildings of Mewat Model Schools

मेवात मॉडल स्कूलों के स्टाफ, भवनों के अधिग्रहण पर राज्यपाल की मुहर

Sat, 15 Jan 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Governor's seal on acquisition of staff, buildings of Mewat Model Schools
चंडीगढ़। हरियाणा के मेवात मॉडल स्कूलों के स्टाफ और भवनों के सरकारी अधिग्रहण पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अपनी मुहर लगा दी है। सरकार ने मेवात विकास एजेंसी के तहत संचालित इन स्कूलों को अधिगृहीत करने के लिए राज्यपाल को प्रस्ताव भेजा था। राज्यपाल की मंजूरी के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने आठ मॉडल स्कूलों को स्टाफ सहित अपने अधीन लेने की अधिसूचना जारी कर दी।
विज्ञापन

एसीएस स्कूल शिक्षा डॉ. महावीर सिंह के अनुसार विभाग इन मॉडल स्कूलों के 302 शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ को अपने अधीन लेगा। 33 कर्मचारी अनुबंध के तौर पर लिए जाएंगे। 6 अकाउंटेंट व 13 चालकों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है। स्कूल शिक्षा विभाग में इनके लिए पद मंजूर नहीं हैं। 16 चालकों में से सिर्फ 3 ही शिक्षा विभाग में समाहित किए गए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के कर्मचारी
4 प्रिंसिपल, 1 मुख्याध्यापक, 42 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स, 79 टीजीटी, 7 टीजीटी लाइब्रेरी, 102 प्राथमिक शिक्षक, 8 अन्य शिक्षक, 1 सहायक, 2 क्लर्क, 1 चतुर्थ श्रेणी कर्मी, 9 लैब सहायक, 10 नर्सरी अटेंडेंट, 17 चपरासी, 1 कुक, 7 चौकीदार, 8 स्वीपर अब शिक्षा विभाग के कर्मचारी माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें अनुबंध पर देनी होंगी सेवाएं
4 टीजीटी, 2 चौकीदार, 2 माली, 1 माली सह चपरासी, 9 चपरासी, 10 स्वीपर, 1 लिपिक, 1 नर्सरी अटेंडेंट, 1 लाइब्रेरी अटेंडेंट व 2 होस्टल अटेंडेंट को अनुबंध पर ही सेवाएं देनी होगी। अब इन सभी कर्मचारियों पर शिक्षा विभाग के सेवा नियम व शर्तें लागू होंगी। मेवात विकास एजेंसी को आठों मॉडल स्कूल जमीन, भवन व अन्य संपत्तियों सहित विभाग को सौंपने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed