फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Governor congratulated the Chief Minister on the success of 2500 days of the state government

चंडीगढ़ : राज्यपाल ने प्रदेश सरकार के 2500 दिन की सफलता पर मुख्यमंत्री को दी बधाई, कहा- भविष्य में प्रगति के नए आयाम छुएगा हरियाणा

Mon, 30 Aug 2021 07:02 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
Governor congratulated the Chief Minister on the success of 2500 days of the state government
चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल को प्रदेश सरकार के 2500 दिन पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने प्रदेशवासियों को भी शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री उनसे राजभवन में मुलाकात करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा आज देश के अग्रणी राज्यों में शुमार है। भविष्य में प्रगति के नए आयाम छुएगा। शिष्टाचार मुलाकात में मुख्यमंत्री ने राज्यपाल दत्तात्रेय को गुलदस्ता व स्मृतिचिह्न भेंटकर जन्माष्टमी की बधाई दी। दत्तात्रेय ने मनोहर को शॉल भेंट कर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति प्रदान कर जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। दत्तात्रेय ने कहा कि प्रदेश ने विगत वर्षों में अभूतपूर्व तरक्की की है। मनोहर लाल ने 2500 दिनों में हुई प्रगति के बारे में बताया व सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा से भी अवगत करवाया।
विज्ञापन

इस्कॉन के अनुयायियों को दी जन्माष्टमी की बधाई
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय इस्कॉन गुरुग्राम द्वारा आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़े। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों व अनुयायियों को इस्कॉन के संस्थापक दिव्यकृपा एसी भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपदा की 125वीं जयंती के अवसर पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंडेलवाल को राज्यपाल ने सेवानिवृत्ति की बधाई दी
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सोमवार को राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचीं अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरा खंडेलवाल को सेवानिवृत्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। खंडेलवाल 36 साल की लंबी प्रशासनिक सेवा के बाद 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रही हैं। दत्तात्रेय ने कहा कि इन्होंने प्रशासनिक अधिकारी के रूप में हरियाणा को उत्कृष्ट सेवा प्रदान की है। उनकी यह अद्भुत सेवा महिलाओं में आगे बढ़ने का जज्बा पैदा करेगी। खंडेलवाल आदर्श अधिकारी के साथ-साथ अच्छी कवियत्री भी हैं, जिन्होंने विभिन्न विषयों पर किताबें लिखी हैं। इनकी किताबों का अन्य भाषाओं में अनुवाद हुआ है। खंडेवाल ने राज्यपाल को अपनी लिखी किताबें भी भेंट की। इस दौरान उनके पति व हरेरा के चेयरमैन डॉ. केके खंडेलवाल (सेवानिवृत्त आईएएस) व राज्यपाल के सचिव अतुल द्विवेदी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed