फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Governor Asim Kumar Ghosh inaugurated the National Ayurveda Festival.

Panchkula News: राज्यपाल असीम कुमार घोष ने नेशनल आयुर्वेद फेस्टिवल का किया उद्घाटन

Sat, 13 Dec 2025 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Governor Asim Kumar Ghosh inaugurated the National Ayurveda Festival.
पंचकूला। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शुक्रवार को पंचकूला में आयोजित नेशनल आयुर्वेद फेस्टिवल का औपचारिक उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने कहा कि आयुर्वेद केवल चिकित्सा प्रणाली नहीं, बल्कि जीवन का दर्शन है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि यह प्रकृति, स्वास्थ्य और रोगों की रोकथाम पर आधारित एक संपूर्ण विज्ञान है।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा शिक्षा, स्वास्थ्य और वेलनेस सेक्टर में हमेशा अग्रणी रहा है। इतने बड़े स्तर पर आयोजित यह फेस्टिवल राज्य की आयुर्वेद और समग्र स्वास्थ्य प्रणाली के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि आज के समय में बढ़ते लाइफस्टाइल डिसऑर्डर और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का प्रभावी समाधान आयुर्वेद के सिद्धांतों में मौजूद है।
विज्ञापन

फेस्टिवल में देशभर से आए शीर्ष आचार्यों, शोधकर्ताओं और आयुर्वेदिक विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। राज्यपाल ने कहा कि क्लासिकल नॉलेज को आधुनिक तकनीक और रिसर्च के साथ जोड़कर भविष्य के लिए टिकाऊ और प्रभावी हेल्थकेयर मॉडल तैयार किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान स्टार्टअप कॉन्क्लेव भी आयोजित किया गया, जिसमें डिजिटल थेराप्यूटिक्स, हर्बल डायग्नोस्टिक टूल्स और एआई आधारित वेलनेस प्लेटफॉर्म प्रदर्शित किए गए। राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कंपनियों और विशेषज्ञों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पॉलिटिकल सेक्रेटरी, केंद्रीय आयुष मंत्रालय के पूर्व सदस्य, आयुर्वेदिक शिक्षाविद, उद्योगपति और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा और आयुर्वेद को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed