फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government will provide psychological support to families affected by drug addiction

Panchkula News: नशे से प्रभावित परिवारों को मनोवैज्ञानिक सहायता देगी सरकार

Sun, 23 Nov 2025 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Government will provide psychological support to families affected by drug addiction
चंडीगढ़। पंजाब में नशे से प्रभावित परिवारों को मनोवैज्ञानिक, आर्थिक और सामाजिक सहायता दी जाएगी। यह सुविधा उन्हें दोबारा सामाजिक संयोजन के तहत उपलब्ध होगी। इसके लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, जिला प्रशासन व लोक संपर्क विभाग संयुक्त रूप से काम करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने इसी संदर्भ में विभिन्न विभागों के अफसरों संग बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार नशे की समस्या को जड़ों से समाप्त करने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2024-25 में राज्य के 23 जिलों में 800 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें 7.5 लाख लोगों की भागीदारी हुई। नशे से प्रभावित परिवारों की सामाजिक, आर्थिक और मनोवैज्ञानिक सहायता के लिए पंजाब सरकार एक अलग समर्थन मॉडल लागू कर रही है। इसमें काउंसलिंग, रोजगार-आधारित प्रशिक्षण, पुनर्वास जैसी सेवाओं को और मजबूत किया जा रहा है ताकि प्रभावित व्यक्ति नई शुरुआत कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए नशा-मुक्ति योजना के तहत 49.96 करोड़ रुपये के स्टेट एक्शन प्लान को मंजूरी दी गई। इसके अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, तकनीकी शिक्षा और लोक संपर्क विभागों के माध्यम से जागरूकता, इलाज, डी-एडिक्शन सेवाओं और क्षमता निर्माण को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed