फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government will go to the High Court to hang Nikita's killers

निकिता के हत्यारों को फांसी के लिए हाईकोर्ट जाएगी सरकार

Fri, 26 Mar 2021 09:04 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 09:04 PM IST
विज्ञापन
Government will go to the High Court to hang Nikita's killers
चंडीगढ़। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज निकिता के हत्यारों को उम्रकैद की सजा से नाखुश हैं। उन्होंने कहा कि वह जघन्य अपराध के लिए हत्यारों को फांसी की सजा चाहते हैं। सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट के फैसले का अध्ययन कर रही है। हत्यारों को फांसी दिलाने के लिए सरकार हाईकोर्ट जाएगी।
विज्ञापन

विज ने फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला आने के बाद यहां अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दोषियों के लिए हर कोई मृत्युदंड से कम सजा नहीं चाहता। ऐसे मामलों में सजा संबंधी फैसले समाज के लिए नजीर बनने चाहिए। निकिता हत्याकांड के बाद हरियाणा सरकार तुरंत हरकत में आई थी और एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी ने 24 घंटे के भीतर हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया था। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले में हर कदम पर गंभीरता दिखाई और पांच महीने के भीतर आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। उन्होंने कहा कि निकिता के परिजन सहित हर कोई फांसी की सजा सुनाए जाने की उम्मीद लगाए हुए था। सरकार इस मामले में फैसले का अध्ययन करने के बाद अब हाईकोर्ट में अपील करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed