{"_id":"697cde1ac91fa329ec0fa97a","slug":"government-will-deal-strictly-against-illegal-mining-activities-panchkula-news-c-16-1-knl1001-936781-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ सख्ती से निपटेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ सख्ती से निपटेगी सरकार
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में खनन मंत्री ने दिए निर्देश, वैध माइनिंग साइटें भी जल्द शुरू करने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में अब अवैध खनन गतिविधियों पर और सख्ती की जाएगी। इसके लिए खनन मंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान अफसरों को निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा छोटे खनिजों की बिना रुकावट उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लीगल माइनिंग साइटों को भी तेजी से चालू करने को कहा गया है।
बैठक के दौरान मंत्री ने सभी जिला माइनिंग अधिकारियों को स्टेट लेवल एनवायरनमेंट इंपैक्ट असेसमेंट अथॉरिटी के माध्यम से जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट की मंजूरी में तेजी लाने का निर्देश दिया ताकि कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा लीगल माइनिंग साइटों को चालू किया जा सके जिससे अवैध खनन पर रोक लग सके और बाजार की मांग पूरी हो सके।
मंत्री गोयल ने कहा कि नए ठेके और बड़ी माइनिंग साइटों के लिए सभी लंबित पर्यावरण मंजूरी को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। आईआईटी रोपड़ द्वारा हाल ही में किए गए सर्वेक्षण का जिक्र करते हुए बरिंदर कुमार गोयल ने निर्देश दिया कि सभी नई पहचानी साइट्स को जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट चरण-3 में शामिल किया जाए ताकि कानूनी रूप से खनन की गई सामग्री की उपलब्धता बढ़ाई जा सके। उन्होंने खनन अधिकारियों से भी अवैध माइनिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस बनाए रखने और जमीनी स्तर पर सख्त प्रवर्तन सुनिश्चित करने को कहा।