{"_id":"68bdb60df4316a22b00f17c8","slug":"government-will-bring-a-mining-policy-to-extract-sand-from-the-fields-announcement-soon-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-812308-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: खेतों से रेत निकालने के लिए खनन नीति लाएगी सरकार, घोषणा जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: खेतों से रेत निकालने के लिए खनन नीति लाएगी सरकार, घोषणा जल्द
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार खेतों से रेत निकालने के लिए खनन नीति लेकर आएगी। किसानों को अतिरिक्त आय के लिए खेतों से निकाली गई रेत बेचने का भी अधिकार दिया जाएगा। सीएम भगवंत मान स्वस्थ होने के बाद जल्द ही खनन नीति का औपचारिक एलान करेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने यह जानकारी दी। इसी बीच सीएम भगवंत मान ने सोमवार को कैबिनेट की बैठक भी बुला ली है। रविवार को प्रेसवार्ता में सिसोदिया ने कहा कि बाढ़ से खेतों में रेत आने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। इससे रबी फसल पर भी संकट गहरा गया है। इसी कारण खनन पॉलिसी लाई जा रही है। इस फैसले से न सिर्फ किसानों को अगले बिजाई सीजन के लिए अपनी ज़मीन तैयार करने में मदद मिलेगी। वहीं उन्हें रेत बेचने का मौका भी मिलेगा।
पीएम जारी करें पंजाब का बकायका 60,000 करोड़: सिसोदिया
सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री 9 तारीख को पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। अगर वो पंजाब का बकाया 60,000 करोड़ जारी करते हैं तो इससे काफी राहत मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री से बात तो की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस वित्तीय सहायता का एलान नहीं किया। -
सीएम मान अस्पताल से लेंगे बैठक : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को सीएम आवास पर दोपहर 12 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है, जिसमें बाढ़ प्रभावित एरिया में राहत कार्यों में तेजी लाने और विशेष पैकेज के संबंध में अहम फैसले लिए जा सकते हैं। साथ ही खनन नीति की भी घोषणा की जा सकती है। सीएम मान फोर्टिस अस्पताल से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल होंगे। मान अभी भी पूरी तरह स्वस्थ नहीं है। सीएम ने कहा कि लोगों की सेवा ही मेरी प्राथमिकता है। बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।