फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government to launch campaign to attack dengue every Friday

Panchkula News: हर शुक्रवार को डेंगू पर वार... अभियान शुरू करेगी सरकार

Sat, 04 Apr 2026 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Government to launch campaign to attack dengue every Friday
चंडीगढ़। मौसम में बदलाव को देखते हुए पंजाब सरकार ने वेक्टर जनित, जलजनित और जूनोटिक बीमारियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू करने की तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने उच्चस्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में पूरी रणनीति तय की। सरकार ‘हर शुक्रवार डेंगू ते वार’ अभियान चलाएगी, जिसमें सुबह 8 से 9 बजे तक लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, रेबीज और लेप्टोस्पायरोसिस से निपटने के लिए ‘वन हेल्थ’ अप्रोच अपनाना जरूरी है, जिसमें मानव, पशु और पर्यावरण तीनों को साथ लेकर काम किया जाए। राज्य में जांच व्यवस्था मजबूत की गई है। 47 सेंटिनल अस्पतालों में डेंगू और चिकनगुनिया के मुफ्त एलिसा टेस्ट हो रहे हैं, जबकि आम आदमी क्लीनिकों में भी जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक, 2021 में डेंगू के 23,389 केस थे, जो 2025 में घटकर 4,981 रह गए। मौतें भी 55 से घटकर 8 तक आ गई हैं। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि इस अभियान को जन आंदोलन बनाया जाए, जिसमें स्कूलों की भागीदारी भी सुनिश्चित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने चेताया कि अब 42% मामले गांवों से आ रहे हैं। ऐसे में फॉगिंग, तालाबों में दवा छिड़काव और गंबूसिया मछली छोड़ने जैसे कदम तेज किए जाएंगे। वहीं, 746 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी-रेबीज वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed