फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government to appoint Punjabis as brand ambassadors in Japan and Korea

Panchkula News: जापान और कोरिया में पंजाबियों को ब्रांड एंबेसडर बनाएगी सरकार

Fri, 12 Dec 2025 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Government to appoint Punjabis as brand ambassadors in Japan and Korea
चंडीगढ़। जापान और कोरिया में बसे पंजाबियों को सूबा सरकार अपनी इन्वेस्ट पंजाब मुहिम का ब्रांड एंबेसडर बनाएगी। ये लोग दोनों देशों में इस अभियान को प्रमोट करते हुए अग्रणीय कंपनियों के साथ सरकार का टाई-अप करवाने में मदद करेंगे। अपने विदेशी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान और उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने इन पंजाबियों से बातचीत की।
विज्ञापन

हालांकि दोनों देशों में पंजाब सरकार निवेश प्रोत्साहन संबंधी लक्ष्यों को लेकर गई थी। इसी के चलते वहां 250 से अधिक छोटी-बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों संग संपर्क भी किया गया। वहां 900 करोड़ के निवेश समझौता एमओयू साइन किए गए। इसके साथ-साथ वहां की गई कम्युनिटी मीटिंग के तहत सीएम मान ने अपनी टीम के साथ वहां बसे पंजाबियों से भी मुलाकात की। यहां कई भारतीय विभिन्न कंपनियां के उच्च पदों पर आसीन हैं।
विज्ञापन

इस दौरान प्रवासी भारतीयों और स्थानीय साझेदारों के साथ बैठक में लंबे समय की साझेदारी बनाने के लिए चर्चा की गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निर्माण, तकनीक व सेवाओं जैसे प्रमुख क्षेत्रों में प्रवासी भारतीयों के नेतृत्व वाले निवेश को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यहां बहुत से पंजाबी ऐसे हैं जिन्होंने मेहनत के बूते यहां बड़ा मुकाम हासिल किया है। कई बड़ी कंपनियों के बड़े पदों पर हमारे पंजाबी यहां काम कर रहे हैं। इन्हीं लोगों को हम यहां इन्वेस्ट पंजाब का ब्रांड एंबेसडर बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों को पंजाब में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के माहौल, औद्योगिक मंजूरियों के लिए सिंगल विंडो-सिंगल पैन सिस्टम इत्यादि की विस्तार से जानकारी दी जाएगी ताकि इस जानकारी से वे विदेशी कंपनियों को अवगत करवाते हुए उन्हें पंजाब में निवेश के लिए प्रोत्साहित करें। जो कंपनियां निवेश के लिए तैयार हैं, वे उनका टाई-अप सरकार से करवाएंगे। मान ने कहा कि वे पंजाब को दुनिया भर में उभरते हुए औद्योगिक केंद्र के रूप में पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed