{"_id":"61561e6d8ebc3e097d7e1e1e","slug":"government-strict-on-the-question-of-vij-s-specialty-and-chairman-s-village-panchkula-news-pkl4285850137","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : विज की विशेषता और चेयरमैन के गांव के सवाल पर सरकार सख्त, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : विज की विशेषता और चेयरमैन के गांव के सवाल पर सरकार सख्त, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने मांगी माफी
सार
प्रश्न पत्र आयोग के किसी सदस्य द्वारा नहीं पढ़े जाने के चेयरमैन के जवाब से सरकार ने असंतोष जताते हुए भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न होने की चेतावनी दी।एचएसएससी चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार के व्यक्तिगत सवाल नहीं पूछे जाएंगे। मैं खुद इन सवालों से सहमत नहीं हूं इसका हमें खेद है। पेपर सेट करने वाले को नोटिस जारी कर उसका भुगतान रोकने और दोबारा उससे पेपर सेट नहीं कराने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
गृह मंत्री अनिल विज
- फोटो : File Photo
विस्तार
पुलिस सब इंस्पेक्टर (एसआई) की लिखित परीक्षा में विकल्प में अविवाहित देकर प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज की विशेषता और एचएसएससी के चेयरमैन भोपाल सिंह के गांव खदरी को लेकर सवाल पूछने पर हरियाणा सरकार ने कड़ा संज्ञान लिया है। प्रश्न पत्र आयोग के किसी सदस्य द्वारा नहीं पढ़े जाने के चेयरमैन के जवाब से सरकार ने असंतोष जताते हुए भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न होने की चेतावनी दी। सरकार के सख्त रवैये के बाद अजीबो गरीब सवाल पूछे जाने पर एचएसएससी के चेयरमैन ने माफी मांगी है। उधर, आयोग ने पेपर सेट करने वाले को कारण बताओ नोटिस जारी कर उसका भुगतान रोकने और दोबारा से पेपर सेट न कराने का भी फैसला लिया है।
एचएसएससी द्वारा 26 सितंबर को 465 पुलिस सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा में कई अजीबो गरीब सवाल पूछे गए थे। पेपर में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की विशेषता और आयोग के चेयरमैन के गांव खदरी को लेकर भी जाति, समुदाय, गोत्र या खादर संबंधी सवाल पूछा गया था। इसके अलावा, किस सांसद के पिता का हाल ही में देहांत हुआ समेत कई अन्य व्यक्तिगत सवाल पूछेे गए थे। इन सवालों को लेकर परीक्षार्थियों ने आपत्ति जताई थी। इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी हरियाणा सरकार की फजीहत हो रही थी। आयोग अब परीक्षार्थियों से इन सवालों को लेकर आपत्तियां मांगने पर भी विचार कर रहा है। विपक्ष द्वारा इसे लेकर लगातार सवाल उठाए जाने पर राज्य सरकार ने संज्ञान लिया।
मार्च 2022 तक 25 हजार को नौकरी देने का लक्ष्य
आयोग का दावा है कि 31 मार्च, 2022 तक 25 हजार युवाओं को नौकरी दी जाएगी। इसके लिए लगातार परीक्षाएं ली जा रही हैं। पुलिस सिपाही की लिखित परीक्षा 28, 29 व 31 अक्तूबर को होगी। हरियाणा पुलिस कमांडो, एएलएम और पीजीटी संस्कृत के लिए 13 नवंबर को परीक्षा की तिथि तय की गई है। पटवारी, कैनाल पटवारी और ग्राम सचिव की परीक्षा 17,18 और 19 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
रेवाड़ी, गुरुग्राम में खुल गया दूसरा पेपर, मांगी राय
एसआई की परीक्षा में रेवाड़ी के एक और गुरुग्राम के दो परीक्षा केंद्रों पर दूसरी जगह से अलग पेपर दिए गए। एचएसएससी अब इन तीन परीक्षा केंद्रों के विद्यार्थियों से राय मांग रहा है कि क्या वे इस पेपर से संतुष्ट हैं या दोबारा से परीक्षा देना चाहते हैं। इस पर फैसले के बाद ही आयोग तय करेगा कि परीक्षा परिणाम पहले की तरह जारी किया जाए या फिर इसमें भी नार्मलाइजेशन फार्मूला लागू किया जाए।

तय किया गया है कि भविष्य में इस प्रकार के व्यक्तिगत सवाल नहीं पूछे जाएंगे। मैं खुद इन सवालों से सहमत नहीं हूं, इसका हमें खेद है। पेपर सेट करने वाले को नोटिस जारी किया है। साथ ही उसका भुगतान रोकने और दोबारा उससे पेपर सेट नहीं कराने का फैसला लिया गया है। - भोपाल सिंह खदरी, चेयरमैन, एचएसएससी।