फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government snatching employment from youth: Chaudhary

युवाओं से रोजगार छीन रही सरकार : चौधरी

Wed, 12 Feb 2020 09:06 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Government snatching employment from youth: Chaudhary
पंचकूला। कालका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी ने भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज सरकार युवाओं को नौकरी देना तो दूर बल्कि ठेकेदार प्रथा में लगे युवकों का अस्थायी रोजगार छीनने का काम कर रही है। इसके साथ ही रेहड़ी-फड़ी लगाकर अपने परिवार का पेट पालने वाले लोगों को भी उजाड़ने पर तुली है।
विज्ञापन

प्रदीप चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार से निगम में हाल ही में 258 युवकों को नौकरी से निकाल दिया वो सरकार का तानाशाही फैसला है। हालांकि भाजपा ने हर वर्ष 2 करोड़ युवकों को नौकरी देने का वादा किया था लेकिन सरकार के ये वादे भी उसके चुनावी जुमलों तक सिमट कर रह गए हैं। सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी तो दे नहीं पा रही। यदि कोई अपने प्रयास से किसी तरह कॉन्ट्रैक्ट बेस पर नौकरी कर रहा है तो उन्हें भी हटाया जा रहा है। इससे पहले हमारी जीवन रेखा कही जाने वाली एचएमटी पर ताले जड़वा दिए और दूसरे क्षेत्र में भी नौकरी करने से परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकार की गलत नीतियों से जनता परेशान
कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने अंत में कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार के इस फैसले का विरोध करती है और मांग करती है कि इस प्रकार युवाओं को नौकरी से न हटाया जाए। नौकरी न मिलने वाले बेरोजगार युवकों को बेरोजगारी भत्ता भी नहीं मिल रहा है। देश में मंदी का दौर छाया है और आम जनता सरकार की गलत नीतियों को खामियाजा भुगत रही है। सरकार से लोगों को उम्मीद थी कि नौकरी देगी यहां उल्टा नौकरी छीन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed