{"_id":"60204b6e8ebc3e26b922a657","slug":"government-should-cancel-all-three-agricultural-laws-lachhi-ram-pkl-office-news-pkl403237792","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों कृषि कानूनों को रद्द करे सरकार : लच्छी राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनों कृषि कानूनों को रद्द करे सरकार : लच्छी राम
विज्ञापन
बरवाला। सीटू जिला कमेटी की बैठक बरवाला सीटू कार्यालय में जिला सचिव लच्छी राम की अध्यक्षता में हुई। इसमें सीटू के नेतृत्व में सभी संगठन आशा वर्कर, मिड डे मिल, ग्रामीण चौकीदार, स्वास्थ्य ठेका कर्मी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। सीटू के जिला सचिव लच्छी राम ने कहा कि केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानूनों को रद्द करना चाहिए।
निर्माण मजदूरों को भी सरकार दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर कर रही हैं। जब से दष्यंत चौटाला श्रम मंत्री बने हैं तब से निर्माण मजदूरों को उनके तीन साल का कार्यकाल बीतने के बाद भी कन्यादान, मृत्यु मुआवजा, छात्रवृत्ति, महिला सम्मान की राशि नहीं मिल रही। वेरिफिकेशन करनेे के लिए भी कोई भी अधिकारी तैयार नहीं है। अधिकारी मनमर्जी की शर्त लगाकर ऑनलाइन भरे फार्म को रिजेक्ट कर रहे हैं।
इस कारण पंचकूला जिला के निर्माण मजदूरों में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार के खिलाफ रोष है। इसको लेकर सीटू के नेतृत्व में कई संगठन 13 फरवरी को बीजेपी के मंत्री कंवर पाल गुज्जर के निवास स्थान यमुनानगर में सुबह 11 बजे इकट्ठा होेकर घेराव करेंगे। बैठक में रणधीर सिंह साथी, कर्म सिंह, सरवन सिंह, उषा, वंदना, पूर्णिमा, किरन सहित सीटू के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।