फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government Secondary School of Rampur Jangi got district level award

राजकीय माध्यमिक विद्यालय रामपुर जंगी को मिला जिला स्तरीय पुरस्कार

Fri, 01 Jul 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Government Secondary School of Rampur Jangi got district level award
पंचकूला। जिले में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालय रामपुर जंगी को जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। स्कूल को फोर स्टार कैटेगरी में 83 फीसदी अंकों के साथ बिहेवियर चांस एंड कैपेसिटी बिल्डिंग के अंतर्गत पुरस्कृत किया गया है। इसके लिए पंचकूला के विधायक और हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने स्कूल की मुख्य अध्यापिका सुमन गहलावत को शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे। प्रिंसिपल उस समय भी चर्चा में आई थी, जब उन्होंने स्कूल के गरीब बच्चों को अपने खर्चे से पाठ्य पुस्तकें और स्टेशनरी उपलब्ध कराई थी। इन बच्चों की लंबे समय से दिक्कत यह थी कि इन्हें सरकार द्वारा उपलब्ध की जाने वाली पाठ्य पुस्तकें नहीं मिल पा रही थी। इनके प्रकाशन में हो रही देरी और साधनों की कमी के कारण निर्धन वर्ग के छात्र छात्राएं बिना पाठ्य पुस्तकों के स्कूल में आने को विवश थे। यह अव्यवस्था उन्हें लगातार अखरती रहती थी। अंत में उन्होंने अपना हाथ, जगन्नाथ वाली कथन को चरितार्थ कर अपनी जेब से पैसे खर्च किए और सभी जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के लिए पाठ्य पुस्तकों और स्टेशनरी आदि की व्यवस्था करा दी। रामपुर जंगी गांव के लोगों ने इस पहल के लिए मुख्य अध्यापिका की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed