फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government quarters in Panchkula Sector-14 have become a cause of trouble, roofs are leaking in the rain

Panchkula News: पंचकूला सेक्टर-14 के सरकारी क्वार्टर्स बने परेशानी का सबब, बरसात में टपक रही छतें

Thu, 04 Sep 2025 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Government quarters in Panchkula Sector-14 have become a cause of trouble, roofs are leaking in the rain

विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-14 स्थित हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के सरकारी क्वार्टर्स में रहने वाले कर्मचारी बेहद परेशान हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण क्वार्टर्स की छतों से पानी टपक रहा है, जिससे मकानों के कमरों में नमी और सीलन भर गई है। कर्मचारियों का कहना है किहालात इतने खराब हो जाते हैं कि परिवारों को रातभर जागना पड़ रहा है।

कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार द्वारा हर साल करोड़ों रुपये का बजट मकानों की मरम्मत व रख-रखाव के लिए रखा जाता है, लेकिन यह बजट केवल कागजों तक ही सीमित रहता है। हकीकत में न तो क्वार्टर्स की छतों की मरम्मत होती है और न ही कोई बड़ा सुधार कार्य। कर्मचारियों का कहना है कि विभागीय अधिकारी सिर्फ कागज़ों में मेंटेनेंस का काम दिखाकर बजट का दुरुपयोग कर रहे हैं। समस्या इतनी गंभीर हो गई है कि कर्मचारियों ने इसकी लिखित शिकायत विभाग से लेकर सीए तक भेजी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पूरे मामले पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि उन्हें कर्मचारियों की शिकायत मिली है और वे जल्द ही मामले की जांच करवाएंगे। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों की समस्या का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed