फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government is suppressing the voice of farmers: Chandramohan

किसानों की आवाज दबा रही सरकार : चंद्रमोहन

Tue, 16 Feb 2021 02:05 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Government is suppressing the voice of farmers: Chandramohan
किसान सम्मेलन में मौजूद पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन व किसान। - फोटो : PKL OFFICE
बरवाला। गांव बरवाला, कामी, सुल्तानपुर, बतौड़ व रिहौड़ में कांग्रेस पार्टी किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन भी इसमें पहुंचे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार व केंद्र सरकार तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उग्रवादियों की तरह किसान नेताओं को गिरफ्तार किया गया और अवैध तरीके से उन्हें नजरबंद किया गया है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा के लिए देश का पेट पालने वाले किसान व मजदूर महत्वपूर्ण नहीं है अपितु उसके लिए कॉरपोरेट घराने महत्वपूर्ण हैं, जिनको लाभ पहुंचाने के लिए उनके इशारों पर यह सरकार काम कर रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशी शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, रवींद्र शर्मा, रजनीश शर्मा रिहौड, मिंकु पंडित, शिवराज कौशिक, कृष्ण राणा, अमर सिंह पूर्व सरपंच बरवाला, सिंह राम, राजेंद्र काका, अनिल शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों पर अत्याचार ने अंग्रेजी हुकूमत की याद दिलाई
चंद्रमोहन ने कहा कि जिस प्रकार से किसानों पर आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार सर्दी के मौसम में छोड़ी गईं और लाठियां भांजी गईं उसने अंग्रेजी हुकूमत की याद ताजा कर दी है। उन्होंने कहा कि किसानों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज को उठाने से दिल्ली जाने से रोकने की बजाय उनकी जायज मांगों को पूरा करते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के बारे में अलग से कानून बनाकर उनके कष्ट को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। किसानों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार को अड़ियल रवैया त्यागकर तीनों कृषि कानूनों को तुरंत वापस लेना चाहिए ताकि किसानों के हितों पर डाका डालने से उन्हें बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed