फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government is committed to fulfill every promise made with the people of the state - Anmol Gagan Mann

सरकार सूबे के लोगों के साथ किए हर वादे को पूरा करने के लिए वचनबद्ध - अनमोल गगन मान

Thu, 07 Jul 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Government is committed to fulfill every promise made with the people of the state - Anmol Gagan Mann
चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सचिवालय में बुधवार को कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान का मुंह मीठा कराते ? - फोटो : 1
चंडीगढ़। पंजाब की नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने पंजाब सिविल सचिवालय में बुधवार को कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, लाल चंद कटारूचक्क, कुलदीप सिंह धालीवाल और लालजीत सिंह भुल्लर की हाजिरी में पर्यटन, सांस्कृतिक मामले, इनवेस्टमेंट प्रमोशन, श्रम और शिकायत निवारण मंत्री के तौर पर पद संभाल लिया।
विज्ञापन

पद संभालने के बाद अनमोल गगन मान ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों के साथ किए प्रत्येक वादे को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। पंजाब राज्य में पर्यटन की अथाह संभावनाएं हैं। श्रम विभाग द्वारा पंजाब के सभी श्रमिकों के कल्याण को वह यकीनी बनाएंगे और साथ ही राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए पुरजोर यत्न किए जाएंगे।
विज्ञापन

पद संभालने के मौके पर अनमोल गगन मान के पिता जोधा सिंह मान, पारिवारिक सदस्य वरिंदर कौर मान, नवदीप सिंह, सरवजोत कौर, जसपाल मानखेड़ा, विधायक लखबीर सिंह राय, विधायक डॉक्टर बलबीर सिंह, विधायक जगदीप कंबोज, विधायक शैरी कलसी, गायक कमल खान, गुरचरन सिंह, कमल किशोर यादव सचिव इनवेस्टमेंट प्रमोशन, करुनेश शर्मा आईएएस सीईओ पर्यटन विभाग, इकबाल सिंह, मनजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, नवप्रीत सिंह, परमिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, कमलप्रीत सिंह, गुरचरन सिंह, जगमीत सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अपनी पेशेवर प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. इंदरबीर सिंह निज्झर ने बुधवार को पंजाब सिविल सचिवालय में स्थानीय सरकार, संसदीय मामले, भूमि एवं जल संरक्षण और प्रशासनिक सुधार विभागों का कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान डॉ. निज्झर ने पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए आश्वासन दिया कि वह सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
पंजाब के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने पंजाब सिविल सचिवालय में कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर और हरजोत सिंह बैंस की मौजूदगी में स्वतंत्रता सेनानी, रक्षा सेवाओं, फूड प्रोसेसिंग और बागवानी विभाग के मंत्री के तौर पर पद संभाल लिया। पद संभालने के बाद सरारी ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा उनमें भरोसा प्रकट करने के लिए धन्यवाद दिया। ।

कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान और चुनाव संबंधी विभाग की कमान मिलने के बाद पंजाब सिविल सचिवालय में अपना पद संभाल लिया। जौड़ामाजरा ने कहा कि वह लोगों की सेवा के लिए अपनी समूची जिम्मेदारियां समर्पण भावना और लगन से निभाएंगे। कैबिनेट मंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार लोगों को उच्च मानक की स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए पूरी तरह तत्पर है और लोगों के घरों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed