{"_id":"66ecc48fec06741a28027f94","slug":"government-gets-26-percent-increase-in-income-from-property-registries-in-august-pkl-office-news-c-16-1-pkl1079-521209-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सरकार को अगस्त में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियों से आय में 26 फीसदी की वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सरकार को अगस्त में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियों से आय में 26 फीसदी की वृद्धि
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार को जमीन और जायदाद की रजिस्ट्रियों से आय में लगातार वृद्धि हो रही है। अगस्त 2024 के दौरान पंजाब सरकार के खजाने में अगस्त 2023 की तुलना में 26 फीसदी अधिक आय हुई है। राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने बताया कि अगस्त 2024 में स्टांप और रजिस्ट्रेशन के तहत पंजाब सरकार को 440.92 करोड़ रुपये की आय हुई, जो अगस्त 2023 के महीने की तुलना में 26.24 फीसदी अधिक है। अगस्त 2023 में यह आय 349.26 करोड़ थी।
इससे पहले, जून 2024 में स्टांप और रजिस्ट्रेशन के तहत पंजाब सरकार को 452.96 करोड़ की आय हुई थी, जो जून 2023 के महीने की तुलना में 42 प्रतिशत अधिक रही। जून 2023 में यह आय 319.33 करोड़ थी। मई 2024 में भी 526.36 करोड़ सरकारी खजाने में आए, जबकि मई 2023 में यह राशि 430.63 करोड़ रुपये थी। पिछले साल की तुलना में यह वृद्धि 22 प्रतिशत रही।
मंत्री ने बताया कि स्टांप और रजिस्ट्रेशन के तहत बड़ी राशि सरकार के खजाने में आ रही है। आने वाले समय में आय और बढ़ने की संभावना है, क्योंकि एनओसी की शर्त समाप्त होने से रजिस्ट्रियों में और वृद्धि होगी। राजस्व विभाग के काम को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए पंजाब सरकार पहले दिन से ही ठोस कदम उठा रही है। राजस्व विभाग के कार्यों से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए भी नंबर 8184900002 जारी किया गया है। एनआरआई अपनी शिकायतें 9464100168 नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। ये नंबर केवल लिखित शिकायत के लिए हैं।