फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government Culture Model Primary schools will get play way material

Panchkula News: राजकीय संस्कृति मॉडल प्राथमिक विद्यालयों को मिलेगी प्ले वे की सामग्री

Fri, 05 Jan 2024 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Government Culture Model Primary schools will get play way material
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। शिक्षा विभाग ने बैठक करके राजकीय संस्कृति मॉडल प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को गणित और विज्ञान विषय में रूचि बढ़ाकर उन्हें मजबूत बनाने की योजना बनाई है। ऐसे विद्यालयों में गणित और विज्ञान विषय को प्रोत्साहन के लिए प्ले वे सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। इसमें प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को खेल-खेल में गणित और विज्ञान समझने की प्रणाली का विकास किया जाएगा। इसके लिए मॉडल चार्ट, खेल-खेल में गणित की गिनती और साइंस के प्रयोग समझाए जाएंगे। यह ट्रायल आने वाले नए सत्र से किया जाएगा। इसे लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मीटिंग की है।

इस दौरान पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर जरूरी निर्देश दिए हैं। संस्कृति प्राइमरी स्कूल पंचकूला, कालका, बरवाला, मोरनी और रायपुररानी सहित 20 विद्यालयों में यह सामग्री पहले चरण में दी जाएगी। विभाग के इस प्रयास के माध्यम से राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों की रचनात्मकता में भी रूचि बढ़ेगी। गणित और विज्ञान को अक्सर विद्यार्थी कठिन विषय समझते हैं। इसके तहत विद्यार्थी विषय को भी अच्छी तरह से समझ सकेंगे। इससे उनमें रचनात्मकता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed