{"_id":"57250c424f1c1b3969a92762","slug":"government-college-kalka-alumni-meet-students-kalka-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका के सरकारी कालेज में एल्युमनी मीट, पुरानी यादें ताजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका के सरकारी कालेज में एल्युमनी मीट, पुरानी यादें ताजा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
कालका के सरकारी कालेज में एल्युमनी मीट, पुरानी यादें ताजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय कालका कालेज में शनिवार को प्रशासन द्वारा एल्युमनी मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर चुके विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने कालेज में गुजारे सुनहरे पलों को फिर से तरोताजा किया।
पूर्व विद्यार्थी सुभाष छिंदा और ललिता शर्मा ने गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं वर्तमान विद्यार्थियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। प्राचार्य एसपी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य ने सभी पुराने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि कालेज से पढ़कर गए विद्यार्थी बड़े-बड़े पदों पर तैनात हैं, जोकि गर्व का विषय है। कालेज में शिक्षा ग्रहण कर चुकीं उच्च हरियाणा-पंजाब न्यायाधीश राज राहुल गर्ग भी मौजूद रहीं।
छात्र संघ के प्रधान रह चुके एडवोकेट एवं शिवालिक विकास मंच के अध्यक्ष विजय बंसल ने बताया कि सुरेंद्र मित्तल, उषा केनेडा, राज गर्ग, कमलेश सहित अन्य ने कालेज के आठ जरूरतमंद विद्यार्थियों का एक साल का खर्चा उठाने का फैसला लिया है। इससे पहले श्री काली माता मंदिर भंडारा कमेटी चैरिटेबल ट्रस्ट कालका ने अरुणा आसफ अली सरकारी कालेज के तीन जरूरतमंद विद्यार्थियों का एक साल का खर्च उठाने की बात कही थी। एल्युमनी एसोसिएशन ने प्राचार्य एसपी सिंह को सम्मानित भी किया। इस दौरान संजय बंसल, भाग सिंह दमदमा, सोमनाथ, हरमेल धीमान, ऊषा केनेडा, सुमेर सिंह, राकेश गोयल, बिंदु सहित अन्य कालेज स्टाफ मौजूद रहा।