फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government banks in Panchkula remain closed, causing inconvenience to account holders throughout the day.

Panchkula News: पंचकूला में सरकारी बैंक बंद, दिनभर खाताधारकों को हुई परेशानी

Wed, 28 Jan 2026 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Government banks in Panchkula remain closed, causing inconvenience to account holders throughout the day.
बैंक हड़ताल के कारण नकद, चेक और पासबुक अपडेट जैसे काम ठप, बुजुर्ग और पेंशनधारक सबसे अधिक प्रभावित
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला में मंगलवार को जिले की सभी सरकारी बैंक शाखाएं बंद रहीं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक बंद रहने के कारण खाताधारक नकद लेन-देन, चेक क्लियरेंस और पासबुक अपडेट जैसे जरूरी कार्य नहीं कर सके।
हड़ताल धधुनाइटेकड फोरफ ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर हुई। यूनियन के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक प्रियवत ने बताया कि बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग लंबित है जिसके विरोध में एक दिवसीय बंद रखा गया। इसमें भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखाएं शामिल थीं।
विज्ञापन

सुबह से ही बैंक शाखाओं के बाहर ग्राहक पहुंचते रहे, लेकिन शाखाएं बंद मिलने पर वे निराश होकर लौट गए। खासकर बुजुर्ग, पेंशनधारक और छोटे व्यापारी सबसे अधिक प्रभावित हुए। सेक्टर-15 निवासी आरडब्ल्यूए प्रधान सुनील वशिष्ठ ने कहा कि बैंक बंद होने से लोगों को समय और संसाधन की बर्बादी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed