{"_id":"67a509e6bf06953e51024265","slug":"goods-worth-lakhs-including-cash-worth-eight-lakhs-burnt-to-ashes-in-the-fire-pkl-office-news-c-87-1-pk11006-119383-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आग में आठ लाख की नकदी समेत लाखों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आग में आठ लाख की नकदी समेत लाखों का सामान जलकर राख
विज्ञापन
आग लगने से जला सामान। संवाद
पंचकूला। शहर में वीरवार को आग लगने की दो घटनाओं में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दोनों जगह आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट का होना बताया जा रहा है। आग सेक्टर-15 स्थित एक कोठी और सेक्टर-14 स्थित कैफे में लगी। दोनों जगह फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। सेक्टर-15 की कोठी नंबर-1613 में आग लगने से करीब आठ लाख की नकदी, सोने-चांदी के जेवर, जमीन और दुकान के पेपर समेत 40 लाख का सामान जलकर राख हो गया। यह घटना सुबह 10 बजे हुई जब घर के लोग बैठक में चाय पी रहे थे। फायर ब्रिगेड की टीम ने 60 मिनट बाद आग को काबू में किया।
धुआं निकलता देख घर से निकलकर बचाई जान
सेक्टर-15 निवासी मकान मालिक विजय गर्ग ने बताया कि उन्होंने कमरे से धुआं निकलता देखा। जब तक वे समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद सभी लोगों ने बाहर निकल कर जान बचाई। आग की लपटें ऊपर के तल पर नहीं पहुंच सकी। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दमकल वाहन ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे बचाव और राहत कार्य चलाया। इस दौरान घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। जिस वक्त आग लगी उस समय घर पर सात लोग मौजूद थे। दो बच्चे स्कूल गए थे।
इतने का हुआ नुकसान
विजय गर्ग ने बताया कि आग से आठ लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर, जमीन, दुकान से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज, चार एसी, एक वाशिंग मशीन, गीजर, दो एलसीडी टीवी, सोफा सेट, ग्लास टेबल, बेड का सेट, चार पंखे, मिक्सर, जूस की मशीन, दीवारों की पीओपी और दोनों कमरे में रखे लगभग 40 लाख का सामान जलकर राख हो गया।