फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Goods worth forty thousand rupees stolen from farm house, case registered

Panchkula News: फार्म हाउस से चोरी हुआ चालीस हजार का सामान, केस दर्ज

Thu, 08 May 2025 01:23 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 08 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Goods worth forty thousand rupees stolen from farm house, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोरनी। मोरनी के टिक्करताल में स्थित फार्म हाउस से चोरी का मामला सामने आया हैं। इसकी जानकारी चंडीगढ़ सेक्टर-27 से परिवार के साथ घूमने आए सुमित कुमार ने पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह फार्म हाउस पर फैमिली के साथ आया तो देखा कि कमरे और बाथरूम के ताले टूटे हैं। कमरे में रखी घास काटने की मशीन, एलईडी-32 इंच, 25 कनसिल्ड लाइट, बिजली के तार के 10 से 12 बंडल, बिजली की फिटिंग का सामान और मैनहोल के 6 लोहे के ढक्कन, माउंटेन में इस्तेमाल होने वाली रस्सियां, 2 पेंट की बाल्टियां चोरी हो गई थीं। इसके बाद फार्म में तोड़फोड़ की गई, जिसमें पानी की टूटी व वाॅशबेशन क्षतिग्रस्त हुआ है। चोरी हुए सामान की कीमत 40 हजार रुपये आंकी गई है। थाना चंडीमंदिर में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed