फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Good news: 100% exemption in interest to defaulters of property tax will increase the income of the corporation

अच्छी खबर : प्रापर्टी टैक्स के बकाएदारों को ब्याज में शत-प्रतिशत छूट से निगम की बढ़ेगी आय

Sun, 23 Jan 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Good news: 100% exemption in interest to defaulters of property tax will increase the income of the corporation
पंचकूला। हरियाणा सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स बकाएदारों को राहत दी है। हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा घोषित छूट से पंचकूला नगर निगम को काफी आय की संभावना है। पंचकूला में करीब 50 करोड़ रुपये के प्रापर्टी टैक्स डिफाल्टर हैं। कई सरकारी और प्राइवेट संस्थानों से टैक्स वसूला जाना है। बकाया राशि पर शत प्रतिशत छूट देने का आदेश जारी कर दिया गया है। यह छूट पिछले बारह वर्ष के बकाएदारों को मिलेगी। यदि वे पूर्ण बकाया संपत्तिकर का भुगतान 31 मार्च-2022 तक करते हैं।
विज्ञापन

पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों से कुल 50 करोड़ रुपये की वसूली करनी है। इसमें 5 लाख रुपये से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स अदा न करने वाले 17 संस्थान हैं, जिनसे करीब साढ़े 17 करोड़ रुपये वसूले जाने हैं। कई होटल, बैंक, सरकारी कार्यालय, जिमखाना क्लब, पेट्रोल पंप शामिल हैं। इन्हें भी नोटिस दिया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 30 दिसंबर को प्रॉपर्टी टैक्स के बकायादारों को छूट देने का एलान किया था। तभी से बड़े बकाएदारों को उम्मीद जगी थी।
विज्ञापन

परिणाम यह हुआ कि बड़े बकाएदारों ने नियमित अदायगी बेहद कम कर दी थी, इससे नियमित वसूली भी प्रभावित हो गई थी। बकाएदार तभी से छूट का आदेश जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय मंत्रालय में बदलाव के कारण आदेश जारी होने में देरी हो रही थी। अब 18 जनवरी की शाम को विभाग के प्रमुख सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने प्रॉपर्टी टैक्स में ब्याज पर शत प्रतिशत छूट देने का आदेश जारी कर दिया है। नगर निगम के अनुसार जो प्रॉपर्टी टैक्स की जो कुल बकाया धनराशि है, उसमें करीब 50 प्रतिशत राशि ब्याज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने प्रॉपर्टी टैक्स में शत प्रतिशत ब्याज की छूट का आदेश जारी कर दिया है। इसमें 2010 से 2021 के बीच के बकाएदारों को शत प्रतिशत ब्याज की छूट मिलेगी। वह सिर्फ अपना मूल बकाया ही जमा करेंगे। यह छूट 31 मार्च 2022 तक लागू रहेगी। यह बड़ी छूट है। बकायादारों के लिए बड़ा मौका भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed