फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gold loan of 21.87 lakh taken from fake gold, police registered a case

नकली सोने से लिया 21.87 लाख का गोल्ड लोन, पुलिस ने मामला किया दर्ज

Sat, 07 May 2022 12:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Gold loan of 21.87 lakh taken from fake gold, police registered a case
पंचकूला। सेक्टर 16 के बैंक ऑफ इंडिया से गोल्ड लोन लेने के नाम पर तीन आरोपियों ने 21.87 लाख की धोखाधड़ी की है। शिकायत के अनुसार नकली सोने को असली सोना बताकर यह लोन लिया। सेक्टर-14 थाना पुलिस को बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी ने तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि विजय ने फरवरी 2021 में 382 ग्राम सोना देकर उसके एवज में 16 लाख रुपये गोल्ड लोन के लिए आवेदन किया था। बैंक ने सेक्टर 9 के ज्वेलर दीपक भोला से सोने की जांच करवाई। भोला ने जांच में सोने को असली बताया और उसकी रिपोर्ट के मुताबिक बैंक ने 13 लाख रुपये लोन की अप्रूवल दे दी। इसके बाद पैसा आरोपी विजय के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दूसरे आरोपी जीरकपुर निवासी भरत कुमार ने नकली सोने के जेवरात देकर बैंक से 6.30 लाख रुपये का गोल्ड लोन पास करवाया। तीसरे मामले में सेक्टर-38 चंडीगढ़ निवासी राहुल मेहरा ने बैंक में नकली जेवर रखकर 2.57 लाख रुपये का गोल्ड लोन पास करवाया। इन दोनों के जेवर की जांच भी सेक्टर-9 के ज्वेलर दीपक भोला ने की थी। कुछ समय बाद उक्त तीनों आरोपियों ने लोन की किस्तें जमा करवानी बंद कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बैंक द्वारा सोने की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई, ताकि कुल बकाया राशि की वसूली की जा सके। नीलामी की प्रक्रिया शुरू करने से पहले बैंक ने अपने एक अन्य पैनल में शामिल ज्वेलर से सोने को चेक करवाया इसमें सोना नकली निकला। इसके बाद बैंक ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed