फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gold hallmark machine recovered from Deepak Bhola, real and ten fake necklaces worth four lakhs also recovered

Panchkula News: दीपक भोला से गोल्ड हॉलमार्क की मशीन बरामद, चार लाख के असली और दस नकली हार भी बरामद

Tue, 17 Dec 2024 01:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gold hallmark machine recovered from Deepak Bhola, real and ten fake necklaces worth four lakhs also recovered
पंचकूला। गोल्ड लोन मामले में धोखाधड़ी करने वाले दीपक भोला से पुलिस ने चार लाख कीमत के असली जेवर और दस नकली हार भी बरामद किए हैं। दीपक भोला से पूछताछ के बाद उसे हरियाणा के तीन जिलों में ले जाया गया। तलाशी के दौरान नकली दस हार उसके पास से बरामद हुए हैं। सके पास से हॉलमार्क की मशीन भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी गोल्ड वैल्यूअर दीपक भोला ने इसमें सात लोगों के नाम के खुलासे किए हैं।
विज्ञापन

वे नकली सोने पर लोन लेने के लिए लोगों को तैयार करते थे। किस्तें नहीं भरने की लालच में लोग नकली गोल्ड को असली बता देते थे। दीपक भोला की ओर से उसे असली होने का सर्टिफिकेट बैंक को दिया जाता था। इस कारण नकली सोना लगातार वह रखता गया। पुलिस ने बताया कि दीपक भोला नकली सोने पर लोन दिलवाने की आधी रकम बांट लेता था। आधी रकम लेने के बाद वह किसी को भी लोन दिलाता था। पुलिस उससे पैसे की बरामदगी के लिए भी हरियाणा के अन्य जिलों, उत्तर-प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी छापा मारेगी।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से अभी तक नकली हॉलमार्क की मशीन मुहर दीपक भोला ने बनाई थी। उसने नकली गोल्ड रखने के नाम पर तीन करोड़ का लोन बैंकों से लिया था। इसके बाद वह विदेश भाग गया था। इसके बाद जब वह कनाडा से आया तो पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकली जेवर की जांच की जाएगी
पंचकूला आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज ने बताया कि आरोपी गोल्ड वैल्यूअर दीपक भोला से इस एंगल पर जांच की जा रही है कि उसने कितने लोगों को नकली गोल्ड बेचा है। इसके साथ ही उसे मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा। इसमें विभिन्न जगह पर आरोपियों को खोजने के लिए टीमें रवाना की जाएंगी। आरोपी दीपक भोला को आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने 12 दिसंबर को दिल्ली के आईजीआईएमएस एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को दोबारा पेश कर रिमांड में लेकर इसमें संलिप्त आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed