{"_id":"6a41830f8a8d4b6f2206b783","slug":"gold-chain-snatched-from-the-neck-of-a-young-woman-on-her-way-to-the-temple-panchkula-news-c-87-1-pan1011-138047-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मंदिर जा रही युवती के गले से सोने की चेन झपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मंदिर जा रही युवती के गले से सोने की चेन झपटी
विज्ञापन
सेक्टर-4 में बाइक सवार झपटमार ने दिया वारदात को अंजाम, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-4 में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। मंदिर जा रही एक युवती के गले से बाइक सवार बदमाश सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-4 निवासी छवी जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 जून की सुबह करीब 10:30 बजे वह घर से मंदिर जा रही थीं। जब वह सेक्टर-4 में मकान नंबर 1565 के सामने पहुंचीं तो पीछे से सिल्वर रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक आया और उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया।
पीड़िता के अनुसार घटना इतनी तेजी से हुई कि वह मोटरसाइकिल का नंबर नहीं देख सकीं। हालांकि उन्होंने बाइक का रंग सिल्वर और मॉडल स्प्लेंडर बताया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सामने आने पर वह आरोपी की पहचान कर सकती हैं।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।